कोलकाता और हैदराबाद में जंग आज, देखें कैसी होगी प्लेइंग-11, हेड टू हेड आंकड़े

Updated on 14-04-2023 08:54 PM
KKR vs SRH: पिछले मैच में चैंपियन गुजरात टाइटंस को उसके घर में पटकनी देने के बाद सुर्खियां बटोर रहे रिंकू सिंह आज अपने होम ग्राउंड पर उतरेंगे। ईडन गार्ड्सं पर आज कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ मैच की अंतिम पांच गेंदों पर छक्के जड़कर केकेआर को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। कोलकाता के फैंस आज फिर से उनकी बैटिंग देखना चाहेंगे और संभव है कि रिंकू को बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा ऊपर भी उतारा जाए। रिंकू अपनी लय जारी रखने के दबाव में होंगे तो हैदराबाद की टीम इस अटैकिंग बल्लेबाज को लेकर चिंतित होगी।
रसेल, राणा को लेकर चिंता
केकेआर की दोनों जीत में उसके स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और कप्तान नीतीश राणा का खास योगदान नहीं रहा। रसेल ने पंजाब के खिलाफ पहले मैच में 19 गेंदों पर 35 रन बनाए थे लेकिन अगले दो मैचों में वह शून्य और एक रन ही बना पाए। यही हाल राणा का भी रहा है। साथ ही केकेआर ने अभी तक तीनों मैच में अलग-अलग ओपनिंग जोड़ियां आजमाई हैं और फिर से इसमें बदलाव की संभावना है।

दिग्गजों को दिखाना होगा दम
एडेन मार्करम की अगुआई वाली टीम सनराइजर्स में हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी हैं और यह टीम कागजों पर मजबूत नजर आती है। सनराइजर्स के पास सीमित ओवरों के कई विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं लेकिन वे पहले दो मैचों में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उसने पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी की नाबाद 74 रन की पारी के दम पर पंजाब को आठ विकेट से हराया था। इस जीत से उत्साहित ब्रायन लारा की कोचिंग वाली सनराइजर्स की टीम केकेआर को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरेगी। त्रिपाठी फिर से बीच के ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि सनराइजर्स को ब्रुक और क्लासेन से भी अच्छे योगदान की उम्मीद रहेगी।


कोलकाता vs हैदराबाद हेड टु हेड (KKR vs SRH head to Head)
  • कुल मैच 23
  • सनराइजर्स जीता 8
  • कोलकाता जीता 15

कोलकाता vs हैदराबाद प्लेइंग-11 (KKR vs SRH Predicted Playing 11)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Predicted Playing 11): मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर्स: उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, विव्रांत शर्मा

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR Predicted Playing 11): 
रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉ
ईडन गार्डंस पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Kolkata Pitch Report)
ईडन गार्डंस पर खेले गए आईपीएल के मौजूदा सीजन के पहले मैच की पहली इनिंग्स में ढेर सारे रन भी बने थे जबकि दूसरी में स्पिनर्स का जलवा रहा था। एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है

नंबर्स गेम
  • 5 पिछली आपसी भिड़ंत में में चार में कोलकाता को जबकि एक में हैदराबाद को जीत मिली है
  • 22 विकेट सबसे ज्यादा दोनों टीमों के बीच आपसी भिड़ंत में हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.