चेन्नई और दिल्ली में जंग आज, देखें हेड टु हेड रिपोर्ट और क्या होगी प्लेइंग-11

Updated on 10-05-2023 08:37 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 का एक अहम मुकाबला आज चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम आखिरी पायदान पर है, जबकि दूसरी ओर चेन्नई टॉप-4 में शामिल है। अगर चेन्नई जीतेगी तो वह प्लेऑफ को क्वॉलिफाइ करने के और भी करीब पहुंच जाएगी, जबकि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दिल्ली को जीतना जरूरी है।

दिल्ली ने पिछले पांच में से चार मैच जीतकर उम्मीदें बनाए रखी हैं। हालांकि, अब उन्हें हर मैच जीतना होगा। इसके लिए दिल्ली के बल्लेबाजों को मेजबानों के अटैक के खिलाफ पूरे होमवर्क के साथ उतरना होगा। वहीं गेंदबाजों को कॉन्वे और गायकवाड को सस्ते में पविलियन भेजने के तरीके तलाशने होंगे। दिल्ली की गेंदबाजी का दारोमदार ईशांत शर्मा, एनरिच नॉर्त्जे, मार्श, स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर रहेगा।

चेन्नई vs दिल्ली हेड टु हेड

  • कुल मैच 27
  • दिल्ली जीती 10
  • चेन्नई जीता 17

चेन्नई vs दिल्ली संभावित प्लेइंग XI


दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुकेश कुमार, सरफराज खान, ललित यादव, पृथ्वी शॉ

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाति रायुडू, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), महीष तीक्षणा, तुषार देशपांडे, मथिषा पथिराना

इम्पैक्ट प्लेयर्स: दीपक चाहर, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगारगेकर, सिमरजीत सिंह

चेन्नई vs दिल्ली नंबर्स गेम
  • 42 सिक्स ही लगे हैं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस आईपीएल सीजन। यह सारी टीमों में सबसे कम है
  • 3 विकेट और लेते हैं तो आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे रविंद्र जडेजा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.