रिटेल कारोबार में अडानी से वर्चस्व की लड़ाई

Updated on 15-09-2022 06:17 PM

रिटेल कारोबार में मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज और गौतम अडानी समूह के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है। गौतम अडानी समूह की अडानी विल्मर आने वाले महीनों में कई अधिग्रहण की योजना बनाई है तो वहीं रिलायंस रिटेल ने कारोबार विस्तार के लिए उधारी सीमा को बढ़ा दी है। 

1 लाख करोड़ की उधारी:

रिलायंस रिटेल ने अपनी उधार सीमा को बढ़ाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। कंपनी उधार सीमा को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये करना चाहती है। 31 मार्च, 2022 तक कंपनी की उधारी 40,000 करोड़ रुपये थी। अब शेयरधारकों से मंजूरी के बाद कंपनी कर्ज के तौर पर 60,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकेगी।

रिलायंस रिटेल के मुताबिक कंपनी ने अधिग्रहण और रणनीतिक साझेदारी पर अपनी स्टोर उपस्थिति का विस्तार करने के लिए 2021-22 में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में रिलायंस रिटेल की उधारी 14,745.88 करोड़ रुपये थी जो पूरी तरह से अल्पकालिक ऋण थी। 2021-22 के लिए परिचालन से रिलायंस रिटेल का स्टैंडअलोन राजस्व 29% सालाना आधार पर 1,93,456 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 4,934 करोड़ रुपये था।
कारोबार विस्तार में जुटी रिलायंस:
 आपको बता दें कि रिलायंस रिटेल छोटे बाजारों पर जोर दे रही है। रिलायंस रिटेल विस्तार योजना के तहत अब एफएमसीजी क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के साथ अपना खुद का ब्रांड लेकर आएगी। इसकी कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के पास होगी। रिलायंस रिटेल देश में किराना सामान और कई अन्य उत्पाद बेचने वाले 15,196 स्टोर के साथ सबसे बड़ी खुदरा कंपनी है। इस क्षेत्र में कंपनी सीधा गौतम अडानी से टक्कर लेगी, जो हाल में अंबानी को पछाड़कर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.