फेल रही बैटिंग, गेंदबाज भी नहीं चले, टीम इंडिया को दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार

Updated on 20-12-2023 02:00 PM
गकेबेरहा: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हार गई है। पहला मैच 8 विकेट से एकतरफा जीतने वाले केएल राहुल की टीम यह मैच 8 विकेट से हार गई। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की पारी 47वें ओवर में 211 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने टोनी डी जॉर्जी के शतक की मदद से 43वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

राहुल और सुदर्शन की फिफ्टी

सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन और कप्तान लोकेश राहुल ने भारत के लिए अर्धशतक जमाए। सुदर्शन ने 83 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए, जबकि राहुल ने 64 गेंदों में सात चौकों की मदद से 56 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका के लिए नानद्रे बर्गर ने तीन जबकि ब्यूरेन हेंड्रिक्स और केशव महाराज ने दो-दो विकेट चटकाये।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही। रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की पहली गेंद पर बर्गर के खिलाफ चौका जड़ा लेकिन दूसरी गेंद पर पगबाधा हो गये। बर्गर और विलियम्स ने शुरुआती ओवरों में सुदर्शन और तिलक वर्मा (30 गेंद में 10 रन) को परेशान किया लेकिन दोनों ने शुरुआती पावरप्ले में संभल कर बल्लेबाजी की। सुदर्शन ने इस दौरान कुछ शानदार चौके लगाये। तिलक हालांकि 12वें ओवर में बर्गर का दूसरा शिकार बने।

44 रन में गिरे आखिरी 6 विकेट

सुदर्शन ने महाराज के खिलाफ मैच का पहला छक्का लगाया और फिर 20वें ओवर में एक रन के साथ लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी की शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने वाले राहुल ने वियान मुलडर के खिलाफ लगातार गेंदों पर पुल शॉट खेलकर चौके जड़े। उन्होंने इसके बाद लिजाड विलियम्स (49 रन पर एक विकेट) और एडेन मार्कराम (28 रन पर एक विकेट) के खिलाफ चौके लगाये और 24वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 रन तक पहुंचाया।

विलियम्स ने अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर सुदर्शन को आउट कर तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी को तोड़ा। संजू सैमसन (12) एक बार फिर मौके को भुनाने में नाकाम रहे। राहुल ने महाराज के खिलाफ चौका और फिर तीन रन दौड़ कर 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पदार्पण कर रहे रिंकू सिंह (16) ने इसी ओवर में छक्का लगाया जिससे टीम ने 35वें ओवर से 16 रन बटोरे।

बर्गर ने इसके बाद राहुल को अपना तीसरा शिकार बनाया तो वहीं महाराज की गेंद पर रिंकू स्टंप हो गये। भारतीय टीम का स्कोर छह विकेट पर 169 रन हो गया। महाराज ने इसके बाद कुलदीप यादव (एक) और मार्कराम ने अक्षर पटेल (सात) को आउट किया। आवेश खान (नौ) और अर्शदीप सिंह (18) ने इसके बाद एक-एक छक्का जड़कर टीम के स्कोर को 210 रन के आगे पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.