स्टेन के नाम से कांप उठती थी बल्लेबाजों की रूह, टेस्ट में 2343 दिन रहे हैं नंबर 1 गेंदबाज

Updated on 27-06-2023 09:45 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का रुतबा अलग ही था। वह जब अपने करियर के चरम पर थे तो उस समय के विश्व के सबसे बेहतरीन गेंदबाज भी उनको खेलने से डरते थे। उनके सामने आते ही अच्छे-अच्छे बल्लेबाज की रूह कांप जाती थी। स्टेन का प्रदर्शन वैसे तो तीनों फॉर्मेट में कमाल का रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तहलका मचाया है। बता दें कि आज यानी 27 जून को डेल स्टेन का 40वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम याद करते हैं वो दौर यह दिग्गज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में सालों-साल नंबर 1 गेंदबाज रहा था।

2343 दिन रहे थे टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज
दक्षिण अफ्रीका के सबसे खूंखार तेज गेंदबाज रहे डेल स्टेन 2343 दिन टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज रहे थे। वह लगातार 6 साल टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में नंबर 1 पर बरकरार रहे थे। यह 6 साल थे 2009,2010,2011,2012,2013 और 2014। क्रिकेट के इतिहास में यह कारनामा आज तक कोई नहीं कर पाया। उस दौरान डेल स्टेन की तूती बोलती थी। उनके जैसा आक्रामक गेंदबाज शायद ही फिर दक्षिण अफ्रीका को अब मिल पाए। उन्हें आखिरी बार अफ्रीका के लिए खेलते हुए 2020 में देखा गया था।

ऐसा रहा है स्टेन का अंतरराष्ट्रीय करियर

आपको बता दें कि डेल स्टेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 मुकाबले खेले हैं। स्टेन ने टेस्ट में 22.9 की औसत से 439 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 4.87 की गजब औसत से 196 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं टी20 में डेल स्टेन ने 6.94 की शानदार इकॉनमी से 64 विकेट झटके हैं।

बात करें आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की तो, डेल स्टेन ने 2008 से लेकर 2020 तक आईपीएल खेला है। इन 13 सालों के दौरान उन्होंने 97 विकेट लिए हैं। आईपीएल में स्टेन डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.