बल्लेबाज नहीं पूरा तूफान है... रविंद्र जडेजा के साथी ने 9वें नंबर पर जड़ा शतक, जानें कौन है यह सूरमा

Updated on 01-02-2023 09:16 PM
राजकोट: नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए पार्थ भुट की नाबाद शतकीय पारी से रविंद्र जडेजा की घरेलू टीम सौराष्ट्र ने खराब शुरुआत से उबरते हुए रणजी ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को पंजाब के खिलाफ शुरुआती दिन अपनी पहली पारी में 303 रन बनाए। भुट जब क्रीज पर आए थे तब सौराष्ट्र का स्कोर सात विकेट पर 147 रन था और टीम ने इसी स्कोर पर आठवां विकेट भी गंवा दिया।
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने बल्ले से कमाल करते हुए 155 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 111 रन बनाने के अलावा आखिरी दो बल्लेबाजों के साथ 156 रन की जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भुट ने तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (22) के साथ नौवें विकेट के लिए 61 और युवराज सिंह डोडिया के साथ 10वें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की।
    पंजाब के लिए स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे ने चार तो वही तेज गेंदबाज बलतेज सिंह ने तीन विकेट लिए। अनुभवी सिद्धार्थ कौल को दो जबकि नमन धीर को एक सफलता मिली। जवाब में पंजाब ने स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए। इससे पहले सौराष्ट्र का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला सही नहीं रहा।
    सलामी बल्लेबाज स्नेल पटेल (70) ने एक छोर संभाले रखा तो वही दूसरे छोर ने टीम ने लगातार विकेट गंवाया। स्नेल ने 131 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके जड़े। पारी के पहले ओवर में ही विकेटकीपर हार्विक देसाई को बलतेज ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी। विश्वराज जडेजा (28) और शेल्डन जैक्सन (18) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.