पंजाब किंग्स की हार से इन चार टीमों की बल्ले-बल्ले, प्लेऑफ के समीकरण में आया बड़ा ट्विस्ट

Updated on 18-05-2023 08:58 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS vs DC) को 15 रनों से हरा दिया। इस हार से पंजाब किंग्स के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना कम हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट पर 213 रन बनाए। राइली रूसो ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 जबकि पृथ्वी शॉ ने 54 रन बनाए।जवाब में लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए लेकिन पंजाब किंग्स अंत में 8 विकेट पर 198 रन ही बना पाई।

पंजाब की हार से चार टीमों को फायदा

पंजाब किंग्स की हार से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सबसे बड़ा फायदा हुआ है। पंजाब के 13 मैच में 12 ही पॉइंट्स है और वह 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। मुंबई के 13 मैच में 14 और आरसीबी के 12 मैच में 12 पॉइंट हैं। दोनों के पास अभी 16 पॉइंट तक पहुंचने का मौका है। इस मैच में पंजाब को जीत मिलती है वह भी 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाती। लेकिन उसकी हार से मुंबई और आरसीबी के रास्ते से बड़ा रोड़ा हट गया है।

पंजाब पर दिल्ली कैपिटल्स की यह जीत चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी अच्छी खबर है। इन दोनों टीमों के 13-13 मैच में 15-15 पॉइंट हैं। ये दोनों टीमें अपने-अपने अंतिम मुकाबले हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। अगर मुंबई और आरसीबी 16-16 पॉइंट तक भी पहुंच जाते हैं तो इन दोनों में से एक प्लेऑफ में जगह बना लेगी। अगर मुंबई और आरसीबी में से कोई एक टीम अपना एक भी मुकाबला हारती है तो चेन्नई और लखनऊ 15-15 पॉइंट पर ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। यानी आज होने वाले मुकाबले में आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ हार मिलती है तो चेन्नई और लखनऊ प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे।

14 पॉइंट पर भी प्लेऑफ का टिकट संभव

अभी 14 पॉइंट पर भी एक टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है। अभी इसी वजह से पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स रेस में बनी हुई। अगर आरसीबी दो में से एक ही मैच जीत पाती है और मुंबई अपना अंतिम मैच हार जाती है तो दोनों के 14-14 पॉइंट होंगे। पंजाब, केकेआर और राजस्थान के पास भी 14 पॉइंट तक पहुंचने का मौका है। ऐसे में बेहतर रन रेट से इसमें से एक टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.