बैरिस्टर बेगम बला की खूबसूरत, पाकिस्तान के कप्तान पर यूं नहीं चलाती हैं हुक्म! अंदाज तो देखिए

Updated on 11-09-2025 02:14 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप में एक युवा और नई टीम के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। सलमान की कप्तानी में हाल ही में पाकिस्तान यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में जीत दर्ज की थी। वहीं अब सलमान अली आगा का भारत के खिलाफ असल टेस्ट होने वाला है। क्योंकि अभी तक कमजोर टीम के खिलाफ ही सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान को सफलता मिल रही है।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के इस महामुकाबले से पहले फैंस पाकिस्तान के नए कप्तान के बारे में सब कुछ जानने को लेकर उस्तुक हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सलमान अली आगा के क्रिकेटिंग करियर से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। खास तौर से उनकी बैरिस्टर वाइफ के बारे में।
कौन हैं सलमान अली आगा की वाइफ
सलमान अली आगा की वाइफ के बारे में इंटरनेट पर बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उनकी वाइफ का नाम सबा मंजर है और उन्हें लाइम लाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं है। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक सबा की पढ़ाई-लिखाई ब्रिटेन में हुई है और वह पेशे से एक बैरिस्टर यानी वकील हैं। हालांकि, ये जानकारी नहीं है कि क्या वो पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं या फिर उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ है।
सबा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को भी प्राइवेट करके रखा है। सबा और सलमान दोनों के एक बच्चे भी हैं, जिसका नाम सलाह है। हालांकि, कई बार ये जरूर देखा गया है कि सबा अपने शौहर को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम पहुंची हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर मौजूद हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उसे उन्होंने काफी प्राइवेट रखा है।
कैसा रहा है सलमान आगा करियर
सलमान अली आगा के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पाकिस्तान के लिए सलमान अब तक कुल 21 टेस्ट, 41 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सलमान ने 38.74 की औसत से 1317 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है।

वहीं वनडे में बात करें तो 1 शतक और 6 अर्धशतक के साथ 1116 रन बनाए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 489 रन बनाए हैं। इसके अलावा सलमान ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में सलमान ने 19 विकेट, वनडे में 17 और टी20 में 4 विकेट हासिल किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.