देश में धड़ाधड़ स्टोर खोल रही बरिस्ता, अब इन शहरों में भी पहुंचने की तैयारी, ये है नया प्लान

Updated on 08-05-2023 07:32 PM
नई दिल्ली: बरिस्ता काॅफी कंपनी लिमिटेड देश में तेजी से अपना कारोबार बढ़ा रही है। कॉफी हाउस बरिस्ता (Barista Coffee) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजत अग्रवाल ने कहा है कि वह नए खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं से बढ़ती प्रतिस्पर्धा से बेफिक्र हैं। उन्होंने बताया कि वह कंपनी (Barista Coffee) के बिजनस को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अब महानगरों से बाहर भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। दिग्गज कॉफी हाउस टिम हॉर्टन्स, टाटा स्टारबक्स, हाल ही में शुरू हुए 'प्रेट ए मंगर' जैसे बड़े ब्रांड से लेकर ब्लू टोकाई, स्लीपी आउल और रेज कॉफी जैसे स्थानीय स्टार्टअप तक, हर कोई चाय के लिए प्रसिद्ध देश में कॉफी पर बड़ा दांव लगा रहे हैं।

बरिस्ता (Barista Coffee) के सीईओ ने कहा कि नए खिलाड़ियों को तेजी से विस्तार करना होगा। बरिस्ता 100 से ज्यादा शहरों में पहुंचने के साथ तेजी से विस्तार कर रही है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा एकीकृत कॉफी हाउस है।

नए स्टोर खोलने की तैयारी


बरिस्ता ने पिछले महीने उदयपुर (राजस्थान) में भारत में अपना 350वां स्टोर खोला था। कंपनी को आने वाले दो वर्षों में ये आंकड़ा बढ़कर 500 तक पहुंचने की उम्मीद है। अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में कहा, ''हम पहले ही 350वां स्टोर खोल चुके हैं। हम अपने स्टोर की संख्या के लिहाज से काफी आगे हैं। हम कुछ नए ब्रांड से बहुत आगे हैं। यह फासला दूर करने के लिए उन्हें बहुत तेजी से बढ़ना होगा। हम पहले ही तेज गति से बढ़ रहे हैं और हर साल करीब 60-70 नए स्टोर खोल रहे हैं।''

ऐसे हुई थी शुरुआत


बरिस्ता की शुरुआत 2000 में हुई थी। इस ब्रांड ने भारतीयों को वास्तव में इतालवी कॉफी के स्वाद से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि अब ''हम महानगरों से आगे'' देख रहे हैं। ब्रांड ने पहले ही पिछले दो-तीन वर्षों में गैर-महानगरों में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भारत की कॉफी संस्कृति पिछले 6-7 वर्षों में ही बढ़ी है और जहां हर खिलाड़ी के लिए विशाल क्षमता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.