बराक मिसाइल, जेट, हमलावर ड्रोन... यूरोप ने इजरायल से की दगाबाजी तो सच्चे दोस्त के साथ खड़ा हुआ भारत, बना रहे रहस्यमय हथियार

Updated on 20-09-2025 12:51 PM
तेल अवीव/नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों ने इजरायल का बहिष्कार करते हुए उससे साथ रक्षा समझौते खत्म करने शुरू कर दिए हैं। यूरोपीय देशों ने एक के बाद एक या तो इजरायल से हथियारों की खरीददारी रद्द करनी शुरू कर दी है, या इजरायल की रक्षा कंपनियों से रक्षा और एयरोस्पेस प्रदर्शनी से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच भारत और इजरायल के बीच काफी तेजी से डिफेंस पार्टनरशिप बढ़ी है और साथ मिलकर कई तरह के एडवांस टेक्नोलॉजी वाले हथियार तैयार कर रहे हैं। इजरायल की टेक्नोलॉजी की मदद से भारत कई घातक हथियारों का ज्वाइंट प्रोडक्शन कर रहा है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि SIPRI ने ग्लोबल आर्म्स ट्रांसफर डेटाबेस की रिपोर्ट्स के संकलन के आधार पर अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इजरायल 2020-2024 के दौरान पहले से ही दुनिया का आठवां सबसे बड़ा हथियार निर्यातक था, जिसकी वैश्विक प्रमुख हथियार निर्यात में 3.1% हिस्सेदारी थी। लेकिन इजरायल और इजरायली रक्षा कंपनियों के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद, तेल अवीव ने 2024 में किसी भी अन्य वर्ष की तुलना में ज्यादा हथियार बेचे हैं। इजरायली रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में, इजरायल का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 14.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जिसने 2023 के 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पिछले उच्च स्तर को तोड़ दिया है।
यूरोपीय देश कैसे कर रहे इजरायल का बहिष्कार?
साल 2024 में इजरायल ने जितना हथियार बेचा था उसका 54 प्रतिशत हिस्सा यूरोपीय देशों ने खरीदा था। इजरायली हथियारों की टेक्नोलॉजी काफी एडवांस होती है। लेकिन गाजा युद्ध में जारी विनाशक तबाही को देखते हुए कई यूरोपीय देशों ने इजरायल के साथ डिफेंस समझौते खत्म कर दिए हैं।
  • स्पेन ने इजरायल के साथ 325 मिलियन अमेरिकी डॉलर के एंटी-टैंक मिसाइल, गोला-बारूद के सौदे को रद्द किया
  • स्लोवेनिया ने इजरायल के साथ हथियार व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया
  • जर्मनी ने गाजा युद्ध को आधार बनाकर इजरायल से हथियारो आपूर्ति रोकी
  • इजरायल की रक्षा कंपनियों को पेरिस एयर शो, NEDS (नीदरलैंड्स) और अबू धाबी के IDEX जैसे डिफेंस प्रदर्शनी से बाहर किया गया
इसके बावजूद, भारत और इजरायल ने चुपचाप अपनी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। SIPRI मे आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि साल 2020–24 के दौरान इजरायल की 34% हथियार निर्यात भारत को ही गए हैं, जिससे भारत अब इजरायल का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। ऐसे समय में जब यूरोप का दरवाजा बंद हो रहा है, नई दिल्ली ने अपने बाजार का दरवाजा इजरायल के लिए खोलकर उसे बहुत बड़ा लाइफलाइन दिया है। इस बीच एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिसे हेरॉन ड्रोन से भारतीय वायुसेना ने लाहौर में पाकिस्तानी के चीनी रडार को ध्वस्त किया था, उसे ज्यादा संख्या में इजरायल से खरीदने का फैसला लिया गया है। इस ड्रोन ने शानदार प्रदर्शन किया था। नया हेरॉन ड्रोन हवा से लॉन्च की जाने वाली स्पाइक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों से लैस होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.