अप्रैल में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें छुट्टियों की तारीख

Updated on 01-04-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है। अब कल से अप्रैल की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको बैंकों में छुट्टियों की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपको अप्रैल में बैंक से जुड़े काम हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट नोट कर लें। अप्रैल में सिर्फ 16 दिन ही काम होगा। अप्रैल में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे। वहीं ईद के कारण कई जगहों पर 10 और कई राज्यों में 11 अप्रैल को छुट्टी है। आईए आपको बताते हैं कि अप्रैल में कौन-कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 अप्रैल को सालाना क्लोजिंग के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम जन्मदिन और जूमत जुमातुल विदा के कारण तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
7 अप्रैल रविवार
9 अप्रैल गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद
10 अप्रैल ईद के कारण कोच्चि, केरल में बैंक बंद
11 अप्रैल ईद के कारण चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़ पूरे देश में बैंक बंद
13 अप्रैल दूसरा शनिवार
14 अप्रैल रविवार
15 अप्रैल बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद
17 अप्रैल रामनवमी पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
20 अप्रैल गरिया पूजा पर अगरतला में बैंक बंद
21 अप्रैल रविवार
27 अप्रैल चौथा शनिवार
28 अप्रैल रविवार

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.