बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन दर घटाकर 8.35% की लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी माफ

Updated on 04-01-2024 01:36 PM

बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपनी होम लोन दर 0.15% घटाकर 8.35% कर दी है। पहले ये 8.5% थी। बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी करीब-करीब इतनी ही इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं।

ऐसे में अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें और 5 जरूरी बातें बता रहे हैं जिनका ध्यान हर किसी को होम लोन लेने से पहले रखना चाहिए। इसके अलावा फिक्स्ड और फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट क्या होता है, लोन का इंटरेस्ट रेट किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है, इसकी भी जानकारी यहां दे रहे हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र होम लोन से जुड़ी खास बातें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र 8.35% – 11.15% का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।

होम लोन का मैक्सिमम टेन्योर 30 तक / 75 वर्ष की आयु तक है।

बैंक कोई भी प्री-पेमेंट / प्री क्लोजर / पार्ट पेमेंट चार्जेज नहीं लेता है।

कार और एजुकेशन लोन में होम लोन उधारकर्ता को ROI में रियायत।

बैंक कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेता। कोई हिडन चार्ज भी नहीं है।

लोन लेने से पहले 5 जरूरी बातें

लोन की अवधि का ध्यान रखें: जहां तक संभव हो, यह सलाह दी जाती है कि छोटी अवधि के होम लोन का विकल्प चुनें। क्योंकि लोन अवधि जितनी कम होगी, ब्याज उतना ही कम चुकाना होगा।

प्री-पेमेंट पेनल्टी की जानकारी: कई बैंक समय से पहले लोन अदा करने पर पेनल्टी लगाते हैं। ऐसे में बैंकों से इस बारे में पूरी डिटेल ले लें। उनकी सभी टर्म्स एडं कंडीशन्स को अच्छी तरह से पढ़े।

टर्म इंश्योरेंस जरूर लें: होम लोन लेते ही टर्म इंश्योरेंस कवर भी ले लेना चाहिए। आकस्मिक मृत्यु होने पर होम लोन चुकाने की टेंशन बढ़ जाती है। टर्म इंश्योरेंस से परिवार को फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है।

संबंधित बैंक से लें लोन: उसी बैंक से लोन लें जहां आपका अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट हों। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक अपने रेगुलर कस्टमर्स को आसानी से और उचित ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराते हैं।

ऑफर्स के बारे में पता करें: बैंक समय- समय पर लोन लेने वालों को बेहतर ऑफर्स उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में लोन लेने से पहले सभी बैंक ऑफर्स के बारे में पता कर लें। प्रोसेसिंग फीस के बारे में भी पता करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.