बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, अब मिलेगा 7.75% रिटर्न, देखिए रेट लिस्ट

Updated on 12-05-2023 07:20 PM
नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी पर ब्याज दरों (BOB FD Interest Rate) को बढ़ा दिया है। इस सरकारी बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। इससे सामान्य नागरिकों को लिए बीओबी एफडी पर ब्याज दर 7.25 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं, सीनियर सिटीजंस के लिए दरें 7.75 फीसदी तक पहुंच गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी पर नई ब्याज दरें 12 मई से लागू हो गई हैं। बीते महीनों में रेपो रेट में हुए इजाफे के बाद कई बैंकों ने एफडी पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ाया है। इससे एफडी की तरफ लोगों का आकर्षण भी बढ़ा है।


399 दिन की एफडी पर 7.75% ब्याज


बैंक ऑफ बड़ौदा 399 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम है। यह बैंक 10 साल से अधिक अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 6.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। पांच साल से अधिक और 10 साल तक की एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.5 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल तक की एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.05 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.55 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बजाज फाइनेंस ने भी बढ़ाई हैं दरें


इससे पहले बजाज फाइनेंस ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों (Bajaj Finance FD Rates) को बढ़ाया है। कंपनी ने बुधवार को अपनी एफडी रेट्स में 0.40 फीसदी तक के इजाफे की घोषणा की थी। इससे सीनियर सीटिजंस के लिए बजाज फाइनेंस की एफडी पर ब्याज दर 8.60 फीसदी हो गई है। कंपनी 44 महीने की अवधि वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को यह ब्याज दर दे रही है। बढ़ी हुई ब्याज दरें 10 मई, 2023 से प्रभावी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.