साइबर ठगी में हो रहा प्रदेश के नागरिकों के बैंक खातों का उपयोग

Updated on 04-03-2024 05:28 PM
भोपाल। शांति के टापू कहे जाने वाले मप्र की राजधानी भोपाल है। लेकिन साइबर अपराधियों ने इस शहर में घुसपैठ बना ली है। हाल ही में देश के अन्य राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में जांच में पता चला कि ठगी की रकम राजधानी में रह रहे कुछ लोगाें के खातों में ट्रांसफर हुई है।ठगी के लिए चर्चित राज्यों की तरह भोपाल के रहवासियों के भी बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी में सामने आ रहे हैं।इसको लेकर महाराष्ट्र और पंजाब की टीम साइबर टीमें भोपाल चक्कर लगा रही है। इनमें अधिकांश ओटीपी, लोन के आरोपितों की रकम पहुंच रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में अब साइबर ठगी की घटनाएं सामने आती थी,लेकिन अब भोपाल के रहवासियों के खातों के उपयोग साइबर ठगी में सामने आने लगे हैं। साइबर विशेषज्ञ संदीप शर्मा ने बताया कि लोन एप जैसे साइबर ठग रहते तो विदेश में हैं, लेकिन भारत में इनका पूरा सिंडिकेट काम करता है. अब यह भारत के लोगों के बैंक खाता भी किराये पर लेने लगे हैं. इसके बदले साइबर ठग खाताधारकों को मोटी रकम देते हैं, ऐसे में बेरोजगार लोगों को लगता है कि इससे घर बैठे ही मोटी कमाई हो जाती है। इसलिए इनके निशाने पर कम आय वाले लोग रहते हैं, छात्र और महिलाओं के बैंक खातों का यह उपयोग करते हैं।जब आनलाइन ठगी मेें अधिकांश मामलों में पुलिस इन खाताधारकों को गिरफ्तार करती, तब तक मुख्य आरोपित बाहर निकल जाते हैं।

पंजाब और महाराष्ट्र पुलिस भोपाल पहुंची

पंजाब के तरनतारन में एक किसान के साथ साइबर ठगी की गई और उसकी पांच लाख की राशि भोपाल के पिपलानी में रहने वाली महिला के बैंक खाते में जमा हुई थी, इसी तरह नवी मुंबई की एक महिला से रिश्तेदार बनकर बीमारी का बहाना बनाकर करीब 25 हजार रुपये आनलाइन जमा कर दिए थे, बाद में मामले में पुलिस तक पहुंचा । पुलिस ने जांच में पाया कि भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले एक युवक के खाते में जमा हुई है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है।

खुदकुशी करने भूपेंद्र की राशि भी भोपाल में हुई थी जमा

इससे पहले नवंबर 2023 में पुलिस ने आनलाइन लोन एप में फंसने के बाद पत्नी-बच्चों सहित जान देने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा के रुपये ठगने वाले जिन अपराधियों को पुलिस देशभर में तलाश रही थी, वह शहर में ही मौजूद थे।लोन एप की ठगी की राशि कई जगहों से होती हुई भोपाल के पांच लोगों के जमा हुई थी। इस मामले में पांच आरोपितों को बाद में गिरफ्तार किया गया था।

इनका कहना है

साइबर ठगी की घटनाओं में अब भोपाल के लोगों के बैंक खातों का उपयोग किए जाने लगे हैं,इसको लेकर बाहर की पुलिस टीम आती रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.