बांग्लादेशी विकेट कीपर को चतुराई दिखाना पड़ा महंगा

Updated on 27-10-2022 05:54 PM

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने रिली रोसो के शतक और क्विंटन डी कॉक के अर्धशतक के दम पर बोर्ड पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। साउथ अफ्रीका का यह स्कोर 5 रन कम होता अगर बांग्लादेश के विकेट कीपर नुरुल हसन मैच के दौरान बड़ी गलती ना करते तो। नुरुल हसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ चतुराई दिखाने के प्रयास में टीम का ही नुकसान कर बैठे।

यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 11वें ओवर की है। इस ओवर को डालने आए बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन को रिली रोसो और क्विंटन डीकॉक ने आड़े हाथों लिया और 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से कुल 21 रन बटोरे। इस दौरान शाकिब ने आखिरी गेंद नो बॉल भी डाली थी। फ्री हिट के रूप में आखिरी गेंद फिर से लेकर आए शाकिब की गेंद पर नुरुल हसन पहले विकेट के करीब खड़े थे, मगर गेंद डलने के दौरान वह विकेट से थोड़ा पीछे हो गए जिसकी वजह से अंपायर ने बांग्लादेश की टीम पर 5 रनों का जुर्माना लगाया। नियमों के अनुसार गेंद डलने के दौरान विकेट कीपर को चहल कर्मी करने की इजाजत नहीं है, अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो टीम पर जुर्माना लगाया जाता है।

बात मुकाबले की करें तो साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिली रोसो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों पर 100 रन पूरे किए, इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के निकले। रोसो का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा शतक है। उनका पिछला शतक इसी महीने भारत के खिलाफ इंदौर में आया था। रिली रोसो T20I में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पूर्ण सदस्य टीम के पहले बल्लेबाज बने हैं। भारत के खिलाफ 48 गेंदों पर पहला सैंकड़ा जड़ने वाले इस बल्लेबाज से पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन ने यह कारनामा किया था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.