दिल्‍ली में इस्‍लामिक झंडा फहराएंगे बांग्‍लादेशी मुसलमान... मौलाना का जहरीला बयान, धमकी पर भड़के लोग

Updated on 27-03-2023 07:07 PM
ढाका: भारत और बांग्‍लादेश के बीच रिश्‍ते लगातार बेहतर हो रहे हैं लेकिन कट्टरपंथी ताकतें लगातार नफरत फैलाने का काम रही हैं। अब सोशल मीडिया में बांग्‍लादेश के एक मौलाना इनायतुल्‍ला अब्‍बासी का जहरीला बयान वायरल हो गया है। इस बयान में कट्टरपंथी मौलाना धमकी दे रहा है कि बांग्‍लादेशी मुसलमान दिल्‍ली में इस्‍लाम का झंडा लहराएंगे। उसने कहा कि अगर कोई बांग्‍लादेश पर कब्‍जा करने आया तो प्रत्‍येक मदरसे को हथियारों से लैस करके छावनी बना दिया जाएगा। हर मुसलमान जिहाद के लिए बांग्‍लादेश की सेना के साथ मिलकर खड़ा हो जाएगा।
वाइस ऑफ बांग्‍लादेश ट्विटर हैंडल के मुताबिक अब्‍बासी एक बांग्‍लादेशी इस्‍लामिक विद्वान है और भारत के खिलाफ जहरीले बयान के लिए जाना जाता है। बांग्‍लादेश के मौलाना ने कहा, 'म्‍यांमार तो हमारे लिए महत्‍वहीन है, बांग्‍लादेश के मुसलमानों के पास इतनी ताकत है कि वे दिल्‍ली में भी इस्‍लाम का झंडा लहरा देंगे। और इंशा अल्‍लाह भविष्‍य में ऐसा होगा। इस्‍लाम के दुश्‍मन काफिर हैं। सावधान, सावधान।' इस मौलाना के वीडियो को पाकिस्‍तान अनटोल्‍ड ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है।

बांग्‍लादेश में हिंदुओं की आबादी पर बड़ा खतरा


इस वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद लोग भड़के हुए हैं। वे इसे बांग्‍लादेश को आजाद कराने वाले भारत के साथ नमक हरामी बता रहे हैं। बांग्‍लादेश में लगातार इस्‍लामिक कट्टरपंथी ताकतें अपने सिर उठा रही हैं। पिछले कुछ महीनों में हिंदुओं के खिलाफ कई हिंसक हमले हुए हैं। अभी फरवरी में ही एक हिंदू बिजनसमैन रतन बोस को पीट-पीट करके मार दिया गया था। खबरों के मुताबिक अगर ऐसे ही बांग्‍लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमले होते रहे और इस्‍लामिक ताकतें सिर उठाती रहीं तो 20 साल बाद बांग्‍लादेश में कोई भी हिंदू नहीं बचेगा। बांग्‍लादेश की कुल जनसंख्‍या में अभी 9.5 प्रतिशत हिंदू हैं।

बांग्‍लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा से लाखों लोग अब तक विस्‍थापित हो चुके हैं। यही नहीं हजारों लोग भारत आ गए हैं। इनमें से ज्‍यादातर लोग या तो हिंदू हैं या बौद्ध हैं। चटगांव के पहाड़ी इलाकों से बहुत बड़ी तादाद में हिंदू 1973 के बाद विस्‍थापित हुए हैं। साल 2021 में हिंदुओं ने करीब 9 हजार एकड़ जमीन को गंवा दिया। इन्‍हें या तो जबरन हटाया गया या फिर धमकी देकर भगा दिया गया। यही नहीं हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण की भी कई घटनाएं सामने आई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.