डेथ ओवर स्पेशलिस्ट, बल्ले से भी खतरनाक, ऑक्शन में इस अनजान खिलाड़ी के लिए मारामारी तय

Updated on 16-12-2023 01:57 PM
नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन से पहले धुरंधर खिलाड़ियों के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। मिचेल स्टार्क से लेकर पैट कमिंस और ट्रेविस हेड जैसे ऑस्ट्रेलियाई नाम हैं। वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ भारत के कई खिलाड़ियों को लेकर नीलामी से पहले बात हो रही है। लेकिन हर बार नीलामी में कुछ ऐसा गुमनाम खिलाड़ी होता है जिनपर जमकर बोली लगती है। इस बार वह खिलाड़ी मानवंत कुमार हो सकते हैं। उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 साल रुपये हैं।

पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं मानवंत

भारतीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी की हमेशा मांग रही है जो बैटिंग के साथ पेस बॉलिंग भी करता हो। मानवंत कुमार ऐसे ही खिलाड़ी हैं। उनकी लंबाई 6 फीट से ज्यादा है और इसी वजह से अच्छी उछाल भी मिलती है। इसके साथ ही निचले क्रम में आकर वह हार्ड हिटिंग भी कर सकते हैं। कर्नाटक के महाराज ट्रॉफी के डेथ ओवर में उन्होंने 10 ओवर में 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.3 की रही। वहीं मिडिल ओवर में 17 ओवर में 119 रन देकर 11 विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

तीन टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया

रिपोर्ट्स की मानें तो मानवंत कुमार को आईपीएल नीलामी से पहले तीन टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया था। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है। मुंबई वैसे भी गुमनाम खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदने के लिए जानी जाती है। हार्दिक पंड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल इसके उदाहरण रहे हैं। ऐसे में नीलामी के दौरान मानवंत कुमार को खरीदने लिए होड़ दिख सकती है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     27 June 2026
    बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
     27 June 2026
    बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
     26 June 2026
    गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
    Advt.