शक्कर के एक्सपोर्ट पर पाबंदी अब 31 अक्टूबर 2023 तक लागू

Updated on 30-10-2022 06:35 PM
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने चीनी के एक्सपोर्ट पर लगी रोक को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेश के मुताबिक चीनी एक्सपोर्ट पर रोक को 31 अक्टूबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है. एक्सपोर्ट की बात की जाए, तो ब्राजील के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी एक्सपोर्टर है.

जून 2022 से लागू है बैन

देश के बाजार मे बढ़ती चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केन्द्र सरकार ने 1 जून 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चीनी के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी. एक्सपोर्ट में लगा यह बैन 31 अक्टूबर को खत्म होने वाला था, जिसे अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. DGFT की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह पाबंदी अमेरिका और यूरोपीय यूनियन को टैरिफ रेट कोटा के तहत किए जाने वाले एक्सपोर्ट पर लागू नहीं होगी.

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी एक्सपोर्टर है भारत

भारत से बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और दुबई समेत कई देशों में बड़े पैमाने पर चीनी का एक्सपोर्ट होता है. पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड स्तर पर चीनी का एक्सपोर्ट किया था. सरकार ने बीते साल एक्सपोर्ट के लिए 60 लाख मीट्रिक टन सीमा तय की थी, जबकि 70 लाख मीट्रिक टन चीनी का एक्सपोर्ट किया गया. इस साल करीब 82 एलएमटी चीनी का एक्सपोर्ट किया गया.

इस साल देश में गन्ने की रिकॉर्ड पैदावार होने की उम्मीद है. घरेलू स्तर पर इस सीजन में देश में 2.75 करोड़ टन चीनी की खपत होने का अनुमान जताया जा रहा है. देश में अक्टूबर से सितंबर के समय को शुगर सीजन माना जाता है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.