प्‍याज के एक्‍सपोर्ट पर बैन जारी रहेगा : दो दिन में भाव बढ़े तो केंद्र सरकार ने कन्फ्यूजन दूर किया

Updated on 21-02-2024 02:51 PM

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि प्‍याज के एक्सपोर्ट पर बैन जारी रहेगा। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि प्याज के एक्सपोर्ट पर लगी रोक को हटा दिया गया है।

प्याज के निर्यात पर बैन हटाने की झूठी खबरों के बाद देश की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी, लासलगांव में 19 फरवरी को इसका थोक बिक्री मूल्य 40.62% बढ़कर 1,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया, जो 17 फरवरी को 1,280 रुपए प्रति क्विंटल था।

सिंह ने समाचार एजेंसी PTI से कहा, 'प्याज के एक्‍सपोर्ट पर बैन नहीं हटाया गया है। ये प्रतिबंध लागू है और स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंज्‍यूमर्स को उचित मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

उन्होंने कहा, 'प्याज की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए इसके निर्यात पर पहले से घोषित समय सीमा 31 मार्च 2024 तक बैन जारी रहेगा। केंद्र सरकार ने प्‍याज की बढ़ती कीमतों के बीच 8 दिसंबर 2023 को प्‍याज के एक्‍सपोर्ट पर रोक लगा दी थी।

चुनाव तक प्याज पर बैन जारी रह सकता है
PTI के अनुसार,प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन 31 मार्च के बाद भी जारी रह सकता है। क्योंकि, अगले महीने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा और मई महीने में मतदान होने की संभावना है।

ऐसे में सरकार महंगे प्याज का जोखिम नहीं लेगी। रबी (सर्दियों) सीजन में प्याज का प्रोडक्शन कम होने की आशंका है। खासतौर पर महाराष्ट्र में रकबा कम कवरेज होने से प्याज का उत्पादन कम हो सकता है।

रबी सीजन में 22.7 मिलियन टन उत्पादन का अनुमान
2023 रबी सीजन में प्याज का प्रोडक्शन 22.7 मिलियन टन होने का अनुमान था। कृषि मंत्रालय के अधिकारी आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज के रबी फसल का आंकलन करेंगे। प्याज पर लगे बैन के बीच अंतर-मंत्रालयी ग्रुप से अप्रुवल के बाद जरूरत के आधार पर मित्र देशों को प्याज के निर्यात की अनुमति दी जाती है।

अगस्त में लगाई थी 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी
इससे पहले सरकार ने अगस्त में प्याज के डोमेस्टिक स्टॉक को मेंटेन रखने और कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। वहीं अक्टूबर महीने के आखिर में प्याज के एक्सपोर्ट के लिए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस यानी MEP 800 डॉलर (करीब ₹66,710) प्रति टन फिक्स किया था।

सरकार के पास 5 लाख टन है प्याज का स्टॉक
सरकार ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए 5 लाख टन प्याज बफर में स्टॉक रखा है। इसके अलावा सरकार स्टॉक को 2 लाख टन और बढ़ाकर 7 लाख टन करने के प्लान पर काम कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.