बालवीर एक्टर देव जोशी करेंगे चांद की सैर:3 लाख लोगों में चुना गया नाम, क्रू मेंबर के तौर पर करेंगे यात्रा

Updated on 12-12-2022 07:39 PM

सब टीवी के फेमस टीवी शो ‘बालवीर’ में बालवीर का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट देव जोशी जल्द चांद की सैर पर जाने वाले हैं। जापान के अरबपति ने यह ट्रिप फाइनल कर दी है, ट्रिप पर जाने वाले लोगों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है, जिसमें देव का नाम भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी खुद देव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। डियर मून प्रोजेक्ट के तहत देव सबसे कम उम्र में स्पेस पर जाने वाले व्यक्ति बन जाएंगे।

क्या है डियर मून प्रोजेक्ट?
दरअसल जापान के बिलेनियर यासुका मीजावा ने डियर मून मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने चांद की सैर पर जाने वाले इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन मांगे थे। दुनिया भर से कुल 3 लाख रजिस्ट्रेशन आए थे, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की थी। 3 लाख लोगों में कुल 8 लोगों को चुना गया है, जिसमें देव जोशी का नाम भी शामिल है, वो इस ट्रिप के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

3 लाख लोगों में चुना गया देव का नाम
पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं शब्दों में अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता हूं। ये फीलिंग सबसे अलग है। मुझे डियर मून के एक्स्ट्राऑर्डिनरी, अविश्वसनीय है। इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है, जिंदगी ने हमेशा नई अपॉर्चुनिटी देकर मुझे सरप्राइज किया है और ये अब तक की सबसे बड़ी चीज है। देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट शेयर की है।

ट्रिप को अभी तक नहीं मिली है परमिशन
साल 1972 के बाद यह दूसरी बार होगा जब इंसानों की टीम चांद पर पहुंचेगी। अगले साल इस ट्रिप को प्लान किया गया है, लेकिन खबरों की मानें तो अभी तक अमेरिकी रेगुलेटर्स ने एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी की स्टारशिप रॉकेट को अनुमति मिलना बाकी है। इस स्टारशिप को पृथ्वी के आसपास ऑर्बिटल जर्नी के लिए परमिशन नहीं मिली है, परमिशन के बाद ही ट्रिप फाइनल होगी। इस प्रोजेक्ट का नाम स्पेसएक्स स्टारशिप है।

देव जोशी कौन हैं?
देव जोशी अपने सुपर हीरो टीवी शो बालवीर को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने बचपन में करीब 3 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर चुके हैं। बेहद कम उम्र में देव जोशी ने बहुत कुछ अचीव कर लिया है, उन्हें उनके फेमस टीवी शो बालवीर के लिए जाना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.