शार्दूल के हेलमेट पर लगी बॉल प्रसिद्ध को बुमराह ने दी डेब्यू कैप, बोल्ड हुए श्रेयस

Updated on 27-12-2023 12:39 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए। मोहम्मद सिराज (0 रन) और केएल राहुल (70 रन) नॉटआउट लौटे।

पहले दिन भारत से पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू किया। पारी की शुरुआत में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को एक-एक जीवनदान मिला। वहीं, ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर के हेलमेट पर जेराल्ड कूट्जी की बॉल लगी, जिससे उनका कन्कशन प्रोटोकॉल करना पड़ा।

1. प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू किया, बुमराह ने पहनाई कैप
भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सेंचुरियन के मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया। उन्हें टॉस से पहले टीम इंडिया के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू कैप सौंपी। प्रसिद्ध ने अपनी पहली टेस्ट कैप ली और स्माइल कर खुशी जताई। टीम के प्लेयर्स ने उन्हें बधाई दी, जबकि हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।

कृष्णा टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 309वें भारतीय बने। उन्होंने इसी साल 18 अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी-20 डेब्यू भी किया था। साउथ अफ्रीका से नांद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया।2. शुभमन गिल DRS लेने के कारण आउट हुए

पहली पारी के 12वें ओवर में नांद्रे बर्गर ने शुभमन गिल को कॉट बिहाइंड करवाया। ओवर की पहली ही बॉल बर्गर ने लेग स्टंप पर शॉर्ट पिच फेंकी। शुभमन डिफेंस करने गए, लेकिन बॉल उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर के हाथ में चली गई। साउथ अफ्रीका ने कॉट बिहाइंट की अपील की लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया।

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा कि बॉल शुभमन के ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर के हाथों में गई। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और शुभमन 2 रन बनाकर आउट हुए।

3. श्रेयस अय्यर को मिला जीवनदान
भारत के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे श्रेयस अय्यर को 13वें ओवर में ही जीवनदान मिल गया। ओवर की चौथी बॉल रबाडा ने स्टंप्स से दूर फेंकी, इसे अय्यर ने ड्राइव किया। गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लग कर पॉइंट दिशा में खड़े मार्को यानसन की ओर गई। यानसन ने कैच करने की कोशिश की लेकिन बॉल उनके हाथों से फिसल गई और वे कैच नहीं ले सके।

जीवनदान के वक्त श्रेयस 4 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने 31 रन की पारी खेली और विराट कोहली के साथ 68 रन की पार्टनरशिप भी की।

4. जॉर्जी से कोहली का कैच छूटा
14वें ओवर की तीसरी बॉल पर नांद्रे बर्गर ने कोहली को फुलर लेंथ बॉल फेंकी। जिस पर कोहली ने स्क्वायर लेग की तरफ शॉट खेला, यहां टोनी डी जॉर्जी फील्डिंग कर रहे थे। बॉल उनके हाथों में आकर फिसल गई और वह कैच पूरा नहीं कर सके।

5. दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में आउट हुए श्रेयस
पहले सेशन में भारत ने 91 रन के स्कोर पर 3 ही विकेट गंवाए थे। लेकिन दूसरा सेशन शुरू होते ही टीम की बैटिंग फिर डगमगा गई। कगिसो रबाडा ने इस सेशन के पहले ही ओवर में श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। रबाडा ने वॉबल सीम गेंद फेकी जो इनस्विंग हो गई। इसे अय्यर समझ नहीं सके, बॉल उनके बल्ले और पैरों के बीच जगह बना कर स्टंप्स से जा टकराई। श्रेयस ने 31 रन बनाए।

6. शार्दूल के हेलमेट पर लगी बॉल
भारत के आठवें नंबर के बल्लेबाज शार्दूल ठाकुर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 44वें ओवर की तीसरी बॉल उन्हें हेलमेट पर लग गई। जेराल्ड कूट्जी की बाउंसर से उनके सिर पर चोट आई।हेलमेट पर बॉल लगने से शार्दूल परेशानी में दिखे और उनका कन्कशन प्रोटोकॉल हुआ, जिसमें मेडिकल टीम ने उनकी चोट देखी। प्रोटोकॉल के दौरान, ठाकुर के सिर पर सूजन दिखाई दी।

चोट के बावजूद शार्दूल ने फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी। 47वें ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद उनके हाथ पर भी लग गई। इस बार भी मेडिकल टीम ने उन्हें चेक किया। शार्दूल ने बैटिंग तो शुरू कर दी लेकिन अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए।

7. राहुल ने सिक्स लगा कर अर्धशतक पूरा किया
भारत के विकेटकीपर केएल राहुल ने सिक्स लगा कर अर्धशतक पूरा किया। 51वें ओवर की आखिरी गेंद बर्गर ने स्टंप्स से दूर वाइड फेंकी। राहुल ने इसपर थर्ड मैन की दिशा में सिक्स लगा दिया। छक्का लगाते ही राहुल की फिफ्टी भी पूरी हो गई। इस बॉल से पहले उन्होंने चौका भी लगाया था।

मार्को यानसेन के स्लेजिंग का राहुल ने दिया मुस्कराकर जवाब
भारतीय पारी के 45वें ओवर में साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन कर रहे थे। राहुल इससे पहले मार्को यानसेन के ओवर में चौका और छक्का जड़ चुके थे। 45वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जड़ दिया।

उसके बाद दूसरी गेंद को डिफेंस किया। जिसके बाद यानसेन ने राहुल की तरफ अंगुली दिखाते हुए कुछ कहा, राहुल यानसेन की ओर देखकर मुस्कराए और उन्हें कुछ नहीं कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स केएल राहुल की तारीफ कर रहे हैं। केएल राहुल पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 70 रन बनाकर खेल रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.