बालाकोट एयरस्ट्राइक: अपना ही हेलिकॉप्टर गिराने वाले ग्रुप कैप्टन को बर्खास्त करने की सिफारिश, जानें पूरा मामला

Updated on 12-04-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान श्रीनगर में अपने ही एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर मिसाइल दागने के आरोप में श्रीनगर वायु सेना स्टेशन के तत्कालीन सीओओ ग्रुप कैप्टन सुमन रॉय चौधरी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। 27 फरवरी 2019 को श्रीनगर में हुए इस हमले में 6 वायु सेना कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। ‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ के मुताबिक, लड़ाकू हेलिकॉप्टर को वायुसेना की खुद की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने उस वक्त निशाना बनाया था, जब वह (हेलिकॉप्टर) भारतीय और पाकिस्तानी वायु सेनाओं के बीच हुई झड़प के दिन श्रीनगर लौट रहा था। सूत्रों ने बताया कि जीसीएम ने ग्रुप कैप्टन सुमन रॉय चौधरी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है, जो उस समय श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य अभियान अधिकारी (सीओओ) के तौर पर सेवारत थे। दुर्घटना में, हेलिकॉप्टर पर सवार वायुसेना के 6 कर्मी और जमीन पर मौजूद एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।

क्या हैं बर्खास्तगी के नियम

सूत्रों ने बताया कि वायुसेना घटना से जुड़े मामले पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से फैसला सुनाए जाने के बाद ही जीसीएम की सिफारिश पर कार्रवाई कर सकती है। निर्धारित नियमों के मुताबिक, वायुसेना प्रमुख को उक्त अधिकारी की बर्खास्तगी के लिए जीसीएम की सिफारिश को मंजूरी देनी होगी। सूत्रों ने बताया कि मामले पर अदालत के फैसले के बाद जीसीएम का आदेश वायुसेना प्रमुख के समक्ष रखा जाएगा। जीसीएम का गठन घटना की ‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ में सामने आए तथ्यों के आधार पर किया गया था। वहीं, घटना की ‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ में पाया गया था कि एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर एक मिसाइल की ज़द में आ गया था। जांच में पाया गया कि हेलिकॉप्टर पर लगी ‘मित्र या शत्रु की पहचान’ (आईएफएफ) प्रणाली को बंद कर दिया गया था और जमीन पर मौजूद कर्मियों तथा हेलिकॉप्टर के चालक दल के सदस्यों के बीच संवाद व समन्वय में बड़ा अंतराल था। मानक संचालन प्रक्रियाओं का उल्लंघन किये जाने की बात भी सामने आई है। आईएफएफ वायु रक्षा रडार को यह पता लगाने में मदद करता है कि कोई विमान या हेलिकॉप्टर मित्र है या शत्रु ।

क्या है मामला

हेलिकॉप्टर 27 फरवरी 2019 को पूर्वाह्न करीब 10 बजे बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जब भारतीय और पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के बीच नौशेरा में एक हवाई झड़प हुई थी। इसके एक दिन पहले, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.