बाघ की मौत के बाद बालाघाट डीएफओ को चार्जशीट:सीनियर अफसरों को जानकारी दिए बगैर मादा बाघ का शव जलाया

Updated on 18-10-2025 01:54 PM

बालाघाट में एक मादा बाघ की मौत के बाद सीनियर अफसरों को जानकारी दिए बगैर उसका शव जलाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी के बाद यहां के डीएफओ अधर गुप्ता को सरकार ने चार्जशीट जारी किया है। गुप्ता से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। उधर गुप्ता की पत्नी और बालाघाट में ही पदस्थ आईएफएस अफसर नेहा श्रीवास्तव पहले ही कांग्रेस विधायक द्वारा रुपए मांगे जाने को लेकर विवादों में हैं।

अधर गुप्ता दक्षिण बालाघाट वन मंडल के डीएफओ हैं। इन वनमंडल में लालबर्रा के अहियाटिकुर बीट में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। यह क्षेत्र डीएफओ अधर गुप्ता के कार्यक्षेत्र में आता है। उन्हें दी गई चार्जशीट में इस मामले में भी जवाब तलब किया गया है।

डीएफओ अधर गुप्ता पर मादा बाघ की मौत छिपाने और शव जलाने का आरोप है। यहां बाघ की संदिग्ध मौत के बाद डीएफओ गुप्ता ने इस घटना की जानकारी न तो पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को दी, न ही एनटीसीए को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने मादा बाघ के शव को गुपचुप तरीके से जलवा दिया।

वनपाल टीकाराम, वनरक्षक हिमांशु मुख्य जिम्मेदार बताए जा रहे

इस चार्जशीट में कहा गया है कि वनपाल टीकाराम हनोते और वनरक्षक हिमांशु घोरमारे इस मामले में जिम्मेदार हैं और जो डीएफओ के समक्ष पेश होने के बाद से फरार हैं। यह मामला सामने आने के बाद शासन ने 2016 बैच के डीएफओ गुप्ता से 15 दिन में जवाब मांगा है।

उनके खिलाफ बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने भी शिकायत की है। उन पर आरोप है कि गुप्ता ड्यूटी के दौरान शराब पीते हैं और वन अपराधियों से मिलीभगत रखते हैं। दूसरी ओर गुप्ता की पत्नी और उत्तर वन मंडल बालाघाट की डीएफओ नेहा श्रीवास्तव पहले से विवाद में हैं। डेढ़ माह पहले विधायक अनुभा मुंजारे ने उन पर 3 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसकी जांच एपीसीसीएफ कोमलिका मोहंता और सीएफ वासु कन्नौजिया कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.