पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुरू होगी बाल वाटिका:सरकारी स्कूल में भी मिलेगी अब नर्सरी एजुकेशन, 1 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Updated on 28-03-2024 02:28 PM
सतना। बच्चों की पढ़ाई और उनके दाखिले को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी और उनकी व्यापारिक नीतियों का शिकार बनने को मजबूर अभिभावकों के लिए अच्छी खबर आई है।

बच्चों को नर्सरी में प्रवेश दिलाने के लिए अब अभिभावकों को सिर्फ निजी स्कूलों पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भी अब नर्सरी कक्षा में एडमिशन मिल सकेगा।

केंद्रीय विद्यालय में सरकार नर्सरी एजुकेशन शुरू करने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका खोली गई है। सतना के केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका में इसी सत्र से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश के लिए 1 अप्रैल को केंद्रीय विद्यालय संगठन अपने ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक जारी करेगा। आवेदन भी ऑनलाइन ही होंगे।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सतना से मिली जानकारी के अनुसार बाल वाटिका में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 30 मार्च 2024 की स्थिति में 5 वर्ष से कम और 7 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के साथ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। साथ ही अभिभावक यदि केंद्र अथवा राज्य सरकार का कर्मचारी है तो उसे अपना सर्विस सर्टिफिकेट भी लगाना अनिवार्य होगा।

निर्धारित 40 सीटों में से 10 सीटें कैटेगरी वन में आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दी जाएंगी जबकि 10 सीटें राज्य और केंद्र सरकार के ऑटोनॉमस संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को मिलेंगी। एससी - एसटी और बीपीएल के लिए 2- 2 सीटें रिजर्व होंगी जबकि 2 सीटें संविदा कर्मचारियों के बच्चों और 2 सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड को दी जाएंगी।

शेष सीटों पर अनारक्षित आवंटन होगा। सभी वर्गों के बच्चों के प्रवेश के लिए आईआईटी मुंबई द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के जरिए लॉटरी निकाली जाएगी। इस प्रक्रिया में केंद्रीय विद्यालय संगठन के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर अथवा उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
तालाबों की सेहत से किए जा रहे खिलवाड़ के मामले में शुक्रवार को नगर निगम के दो अलग-अलग चेहरे देखने को मिले। कलियासोत डेम के किनारे मलबा डालने पहुंची ट्रैक्टर-…
 27 April 2024
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती 28 अप्रैल को मुरैना में चुनावी जनसभा करेंगी। ये मायावती की दूसरी चुनावी जनसभा है। इससे पहले वो 19 अप्रैल को प्रदेश के रीवा में…
 27 April 2024
लोकसभा चुनाव में वोटिंग घटने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मप्र के नेताओं को दो टूक शब्दों में कहा है कि जिन मंत्रियों के इलाकों में वोटिंग प्रतिशत कम…
 27 April 2024
मैं मरना नहीं चाहता। पत्नी, उसके मौसेरे भाई और मौसा-मौसी ने मजबूर कर दिया। इन्हीं के कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। ये लोग मुझसे लाखों रुपए ले चुके हैं।…
 27 April 2024
इंदौर। गुजराती कालेज में लव जिहाद का मामला सामने आया है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने अल्फेस खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने…
 27 April 2024
 भोपाल। मप्र बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद अब कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी और निजी कॉलेजों में यूजी व…
 27 April 2024
भोपाल। भीषण गर्मी का असर मतदान पर पड़ना स्वाभाविक था लेकिन पिछले यानी लोकसभा चुनाव-2019 की तुलना में साढ़े सात प्रतिशत कम मतदान होगा, इसकी उम्मीद राजनीतिक दलों को नहीं थी।…
 27 April 2024
 भोपाल। कोई भी व्यक्ति अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए पैसे जोड़कर बिल्डर को देता है, लेकिन फिर भी उन्हें तय समय पर मकान नहीं मिल पाता है। ऐसा ही…
 27 April 2024
भोपाल। भोपाल संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम, गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में 27 अप्रैल, शनिवार को यानी…
Advt.