WFI के कुश्ती ट्रायल में हिस्सा नहीं लेंगे बजरंग, साक्षी,विनेश:विरोध में दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका, सुनवाई आज

Updated on 01-03-2024 01:12 PM

बजरंग, साक्षी और विनेश ने भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित चयन ट्रायल को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट की शरण ली है। भारतीय कुश्ती संघ ने 10 और 11 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल कराने का फैसला किया है। इसके लिए बजरंग, साक्षी और विनेश को भी संघ की ओर भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान ने बुधवार को अदालत की शरण ली है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। बजरंग ने कहा,' मुझे समझ में नहीं आता कि भारत सरकार द्वारा निलंबित खेल ईकाई ट्रायल का ऐलान कैसे कर सकती है। सरकार क्यों चुप है। अगर एडहॉक कमेटी या सरकार ट्रायल कराएगी तो ही हम इसमें भाग लेंगे। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से अतीत को भुलाकर ट्रायल में भाग लेने के लिए कहा। बजरंग ने कहा कि वह अकेले नहीं बल्कि साक्षी मलिक और विनेश फोगाट भी ट्रायल में नहीं उतरेंगी। उन्होंने कहा,'यह हमारा संयुक्त फैसला है। इसमें हम साथ हैं।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी से भाग लेने का किया था अनुरोध
संजय सिंह ने बयान में कहा कि मैं भारतीय कुश्ती महासंघ की सभी मान्यता प्राप्त इकाइयों को सूचित करना चाहता हूं कि टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल 10 और 11 मार्च को होगा। ये ट्रायल्स IG खेल परिसर के केडी यादव कुश्ती इंडोर स्टेडियम में होंगे।

बयान के अनुसार, चयन ट्रायल्स 11 से 16 अप्रैल तक बिश्केक (किर्गिस्तान) में सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप और 19 से 21 अप्रैल तक उसी स्थान पर एशियाई ओलिंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के लिए टीमों का चयन करने के लिए आयोजित किए जाएंगे।

WFI से हटाया था बैन
इससे पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने साल 2023 अगस्त में भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था, क्योंकि WFI तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहा था। वहीं, दूसरी ओर, भारतीय खेल मंत्रालय ने WFI की नवचयनित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनकी हर कार्यप्रणाली पर रोक लगाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.