बैकुंठ सुदर्शन धाम देश की एकता और अखंडता का प्रेरणा केंद्र बनेगा : राज्यपाल पटेल

Updated on 07-11-2022 04:49 PM
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि बैकुंठ सुदर्शन धाम का प्रकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत की एकता और अखंडता की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। यह धाम राष्ट्र-प्रेम और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक होकर आध्यात्मिकता को मजबूत बनाएगा। देश के उत्थान के लिए उत्तम मानव निर्माण के संकल्प की पूर्ति में सहायक होगा और शिक्षा, आरोग्य, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में भी यह धाम महती भूमिका निभाएगा।

राज्यपाल पटेल आज नर्मदापुरम जिले की तहसील इटारसी के ग्राम धोखेड़ा में बैकुंठ सुदर्शन धाम वेंकटेश्वर मंदिर के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि ईश्वर की सभी रचनाओं में मानव ही सबसे उत्तम, शक्तिशाली और बुद्धिमान है। ईश्वर द्वारा केवल मानव को ही बोलने की शक्ति प्रदान की गई है।  मानव को धन अर्जन और स्वयं के विकास तक ही सीमित न होकर समाज और देश के विकास के लिए भी अग्रसर होना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में सभी के कल्याण के लिए कार्य करने को सर्वाधिक महत्व दिया गया है। राज्यपाल ने सनातन धर्म और संस्कृति के गौरव उत्थान की ऐतिहासिक पहल के लिए अखिल भारतीय स्वामी सीतारामचार्य भागवत संगोष्ठी न्यास को बधाई दी।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि आप सभी ने जिस निष्ठा के साथ मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया है, उसी भावना के साथ समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने और समतामूलक, समावेशी समाज बनाने के राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोगी बने। राज्यपाल ने कहा कि सुधार के लिए हमारे बीच से ही नागरिक आगे आते हैं। युग साक्षी है कि जब भी समाज में बुराई के तत्व बढ़ने लगते हैं, तब कोई महापुरुष आकर उन बुराइयों को दूर करता है। गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि "जब भी समाज में अधर्म बढ़ेगा, मैं जन्म लेकर सभी का कल्याण करूँगा"। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हम अपनी असली जड़ों से जुड़े, जिससे अपनी वास्तविक शक्ति से परिचित हो सकें। हम आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता की विरासत के संरक्षण और संवर्धन में सहभागी होकर भावी पीढ़ी को भारतीय जीवन मूल्य से संस्कारित करें। उन्होंने इस पवित्र प्रसंग का साक्षी होने का अवसर देने के लिए गुजरात के श्रीकांत और चांडक का आभार माना।

वेंकटेश्वर मंदिर का भूमि-पूजन शास्त्रों में निहित परंपरा के अनुरूप विधिवत किया गया। संस्थापक युवराज स्वामी राम कृष्णा आचार्य जी ने मंदिर परियोजना की जानकारी दी। भूमि-पूजन में विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक विजयराघौगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक,  न्यास ट्रस्ट के संस्थापक युवराज स्वामी, राम कृष्णा आचार्य, राम मंदिर वृंदावन के गोवर्धन रंगाचार्य स्वामी महाराज, स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज (इटारसी) और कर्नाटक से आए आचार्य राम प्रिय भट्टर स्वामी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.