'राजकुमारी' की तरह जीती हैं 'बाहुबली की देवसेना', ड्राइवर को दिया था 12 लाख का गिफ्ट

Updated on 07-11-2022 05:50 PM

फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना का किरदार निभा चुकीं टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शेट्टी ने फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' में दमदार रोल प्ले किया था। फिल्म में अनुष्का का रोल एक बहादुर राजकुमारी का था जिसे बहुत पसंद किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में भी अनुष्का शेट्टी की जिंदगी किसी राजकुमारी से कम नहीं है।

कितनी फीस लेती हैं अनुष्का शेट्टी?
अनुष्का शेट्टी रॉयल लाइफ जीना पसंद करती हैं और फिल्म बाहुबली के बाद तो उन्होंने अपनी फीस भी काफी ज्यादा बढ़ा दी है। साउथ की एक्ट्रेसेज में अनुष्का सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी अपनी एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनके पास विज्ञापनों की भी कोई कमी नहीं है।

महंगी गाड़ियों का शौक रखती हैं अनुष्का
अनुष्का शेट्टी की टोटल नेटवर्थ 140 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है और हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनके पास एक आलीशान मकान है जिसमें कोई भी रहना चाहेगा। घर के अलावा अनुष्का शेट्टी के शौक ऐसे हैं जिन्हें हर कोई अफॉर्ड नहीं कर सकता। खबरों की मानें तो अनुष्का को गाड़ियों का शौक है। उनके पास टोयोटा कोरोला, बीएमडब्ल्यू6, ऑडी क्यू5 और ऑडी क्यू6 जैसी कई लग्जरी कारें है।

ड्राइवर को गिफ्ट कर दी थी 12 लाख की कार
अनुष्का शेट्टी किसी राजकुमारी की तरह जिस पर भी मेहरबान हो जाती हैं उसकी किस्मत चमका देती हैं। फैंस की मानें तो एक बार उन्होंने खुश होकर अपने ड्राइवर को 12 लाख रुपये की कार तोहफे में दे डाली थी। बता दें कि फिल्म बाहुबली के जरिए अनुष्का शेट्टी देशभर में पॉपुलर हो गई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.