ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दौरान वॉटर स्पोर्टस के प्रदर्शन से आकर्षण का केंद्र बनेगा बड़ा तालाब

Updated on 22-02-2025 01:17 PM

ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दौरान भोपाल का बड़ा तालाब वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के चलते विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को बोट क्लब पर तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि 23, 24 व 25 फरवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी विभिन्न रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे, जो देश-विदेश से आए डेलिगेट्स को आकर्षित करेगा।

मंत्री श्री सारंग ने जानकारी दी कि समिट के दौरान वीआईपी रोड की ओर से बड़े तालाब में सैलिंग बोट पर लगे भव्य बैनर के माध्यम से डेलिगेट्स का स्वागत करेगा। इस अनूठे आयोजन को वीआईपी ब्रिज से ही डेलिगेट्स देख सकेंगे। इस दौरान सैलिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, रोइंग और कैनो सलालम जैसे वॉटर स्पोर्ट्स प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। इसके साथ ही बोट कल्ब पर विशेष साज-सज्जा भी की जायेगी।

100 से अधिक बोट दिखाएंगी रोमांचक प्रदर्शन

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक प्रातः 10 बजे से चार घंटे तथा सायं चार घंटे तक बड़े तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शो आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के 100 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल का बड़ा तालाब ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर है, जिसे ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का यह सुनहरा अवसर होगा। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के अंतर्गत आयोजित यह वॉटर स्पोर्ट्स शो न केवल भोपाल की खूबसूरती को और निखारेगा, बल्कि देश विदेश से आये डेलिगेट्स और निवेशकों के बीच इसकी पहचान को भी सुदृढ़ करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.