साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर, चोट के चलते पूरी T20 सीरीज से बाहर हुआ सूरमा गेंदबाज

Updated on 09-12-2023 01:56 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी बाएं टखने में मोच की वजह से भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से शुक्रवार को बाहर हो गए। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के एक बयान में कहा गया है कि 27 वर्षीय खिलाड़ी को टीम से रिलीज कर दिया गया है। एनगिडी अपनी घरेलू टीम के पास लौटेंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम की निगरनी में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) से गुजरेंगे। एनगिडी को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसन के साथ दक्षिण अफ्रीका के तेज आक्रमण का नेतृत्व करना था। टीम में उनकी जगह तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है। 33 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेंड्रिक्स ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पिछला मैच 2021 में टी20 प्रारूप में ही खेला था। उन्होंने 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 25 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए एनगिडी का योगदान

27 साल के साउथ अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपने देश के लिए अब तक 17 टेस्ट, 56 वनडे और 20 टी20 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में उनके नाम टेस्ट में 51 विकेट, वनडे में 88 विकेट और टी20 में 60 विकेट हैं। लुंगी एनगिडी को आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का भी अनुभव है। उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 14 मैच में 25 विकेट लिए हैं। वह इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 10 दिसंबर, डर्बन
दूसरा टी20- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 12 दिसंबर, सैंट जॉर्ज पार्क

तीसरा टी20- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 14 दिसंबर, जोहानसबर्ग

सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     27 June 2026
    बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
     27 June 2026
    बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
     27 June 2026
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
     26 June 2026
    गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
    Advt.