ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस के लिए बुरी खबर, क्या बिग बॉस के लिए शो छोड़ने वाले हैं हर्षद चोपड़ा

Updated on 14-09-2022 06:25 PM

सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस एक नए सीजन के साथ फिर वापसी कर रहा है। हमेशा की तरह शो में इस बार भी कई सेलेब्स आएंगे। अब तक जो नाम सामने आए हैं उसमे एक नाम हर्षद चोपड़ा का भी है। हर्षद हालांकि फिलहाल शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कर रहे हैं ऐसे में उनके बिग बॉस में आने पर सवाल खड़े हो रहे थे। शो में हर्षद, अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। तो ऐसे में अभिमन्यु बिग बॉस शो करेंगे या नहीं। खैर इन सब सवालों के बीद एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगेगा।

सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक हर्षद, बिग बॉस के लिए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिमन्यु इस शो में अपने किरदार से काफी बोर हो गए हैं और अब बिग बॉस के जरिए कुछ नया करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में ना तो हर्षद और ना ही शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट आया है।

क्या होगी आगे कहानी

शो के अपकमिंग एपिसोड में आपके दिखने वाला है कि अभिमन्यु और अक्षरा एक बार फिर मिल जाएंगे। अभिनन्यु को कुणाल की सच्चाई पता चल जाएगी और इसके बाद वह फिर अक्षरा के साथ आ जाएगा। लेकिन अब हर्षद अगर शो से जाएंगे तो मेकर्स को कोई नया चेहरा ढूंढना पड़ेगा या फिर शो ही दोनों के मिलन के साथ एंड हो जाएगा। इस बारे में अब आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

कंटेस्टेंट्स 

अब तक इस शो के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं जैसे फैजल खान, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, चारू असोपा, राजीव सेन, नुसरत भरुचा, फहमान खान। हालांकि इनमे से किसी का नाम भी चैनल की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है। लेकिन कुछ दिनों पहले शो का प्रोमो सामने आया था जिससे पता चल रहा है कि इस सीजन शो काफी मजेदार होने वाला है।

शो का प्रोमो

शो के प्रोमो में सलमान खान नजर आते हैं और इसके साथ ही अब तक के हो चुके सीजन की झलक दिखती है। प्रोमो में सलमान कहते हैं कि 15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा, लेकिन इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी, लेकिन आसमान पर चांद दिखेगा। ग्रैविटी उड़ेगी हवा में, घोड़ा भी अब सीधे चाल चलेगा, परछाई भी साथ छोड़ेगी क्योंकि वो भी खेलेगी अपना गेम।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.