पिता इरफान की फोटो को देख खुद को रोक न सके बाबिल, आखिरी फिल्म के पोस्टर को किया KISS

Updated on 28-04-2023 07:47 PM
'मदारी', 'लाइफ ऑफ पाई', 'अंग्रेजी मीडियम', 'द लंचबॉक्स', 'करीब करीब सिंगल', 'पीकू' समेत न जानी कितनी फिल्मों का पिटारा देकर इस दुनिया से रुख्सत हो चुके इरफान एक बार फिर पर्दे पर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनूप सिंह की डायरेक्टेड इस मूवी में वहीदा रहमान, शशांक अरोड़ा, सारा अर्जुन समेत अनेक किरदार हैं। अब इसी फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनके बेटे और 'कला' एक्टर बाबिल खान पिता के पोस्टर को फ्लाइंग किस देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को गुजरे हुए आज 28 अप्रैल को पूरे तीन साल हो गए हैं। अब डेथ एनिवर्सरी के मौके पर ही उनकी आखिरी फिल्म The Song of Scorpions को रिलीज किया गया है। हाल ही में इसका ट्रेलर आया था जिसमें इरफान को एक बार स्क्रीन पर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। वहीं, उनके बेटे ने भी इसका ट्रेलर अपने इंस्टा पर पोस्ट किया था। ये बात तो वैसे भी जगजाहिर है कि बाबिल हमेशा से ही अपने पिता के बेहद करीब रहे हैं। जब उनका निधन हुआ था तो उन्होंने महीनों तक अपने को कमरे में बंद कर लिया था। खैर।

बाबिल ने किया इरफान को Kiss

अब सिनेमाघर में पिता इरफान की मूवी के स्पेशल स्क्रीनिंग में बाबिल पहुंचे। यहां उस फिल्म का बड़ा-बड़ा पोस्टर लगा था और उसमें एक्टर की तस्वीर छपी थी। जिसे देखते ही बाबिल खुद को रोक न सके। उन्होंने पिता को KISS किया। पहले अपने दाहिने हाथ को वो अपने होंठ के पास ले गए और फिर उसी हाथ से एक्टर की फोटो को छूआ। उनका एक छोटा-सा एक्शन काफी कुछ बयां कर रहा था कि वह आज भी अपने पिता को कितना मिस करते हैं। अब इसे देखने के बाद लोगों के रिएक्शन्स आने शुरू हो गए।

फैन्स के आए रिएक्शन

बाबिल का ये प्यार-भरा वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इनके पिता बहुत ही अलग इंसान थे। एक ने लिखा- इन्हें भी भगवान पिता की तरह सफलता दें। वहीं, कुछ ने इसमें रेड हार्ट इमोजी और इमोशनल इमोडी पोस्ट किया है। साथ ही एक्टर के लिए 'ओम शांति' लिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.