बाबर आजम का प्राइवेट चैट वायरल, पाकिस्तान में बवाल, PCB अध्यक्ष के लिए लिखी यह बात

Updated on 30-10-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी किस्मत को कोस रहे होंगे। विश्व कप में लगातार हार से उन्हें जिस तरह से अपने ही देश पाकिस्तान में जलील किया जा रहा है उससे स्थिति बद से बदतर हो गई है। पाकिस्तान की मीडिया में पहले खबर आई कि बाबर आजम सेना को पिछले 5 साल से सैलरी नहीं मिली है। उसके बाद खबर आई कि उनका कॉल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी नहीं उठा रहे हैं। खासकर, बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने अपने कप्तान के कॉल को इग्नोर किया।

अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का कहना है कि उन्होंने कॉल नहीं किया था। दरअसल, बाबर की पर्सनल चैट का एक स्क्रीनशॉट पाकिस्तानी टीवी चैनल ARY News ने शेयर किया है। इस चैट में बाबर आजम से पूछा गया- बाबर आजम, टीवी और सोशल मीडिया पर एक और खबर वायरल हो रही है कि आपने अध्यक्ष (जाक अशरफ) को कॉल किया था। उन्होंने आपके कॉल का जवाब नहीं दिया।

इस पर बाबर आजम का जवाब आता है- सलाम सलमान भाई। मैंने तो सर को कोई कॉल नहीं किया। इस पर पाकिस्तानी पत्रकार लिखता है- शुक्रिया। इस चैट के सामने आने के बाद से एक अलग बहस छिड़ गई है। अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि यह बोर्ड की छवि साफ करने के लिए प्लांड खबर है। हालांकि, कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि किसी की पर्सनल चैट को इस तरह से कैसे यूज किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान टीम के लिए विश्व कप का भारत दौरा अभी तक किसी दुस्वप्न की तरह रहा है। पाकिस्तान को भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उसने दो मैच श्रीलंका और नीदरलैंड से शुरुआत में जीते थे, लेकिन भारत से हार के बाद वह पटरी से उतर गया और अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। अपनी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से लगभग बाहर होने पर पाकिस्तान में क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स काफी गुस्से में हैं। अपने कप्तान सहित तमाम खिलाड़ियों को भला बुरा कह रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.