हनी ट्रैप कांड के बाद बाबर आजम का पहला बयान, क्या वाकई इंटरनेट पर पर्सनल चैट लीक?

Updated on 17-01-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: कथित तौर पर निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बाबर आजम की सफाई आई है। पाकिस्तान कप्तान ने इसे अपना पर्सनल मामला बताया है। बाबर ने कहा कि केस अदालत में है और उनके वकील इसे देख रहे हैं। बाबर यह कहने से भी नहीं चूके कि वह ऐसी साजिशों से निपटना जानते हैं। ऐसे मामले उन्हें और उनकी क्रिकेट को परेशान नहीं कर सकते।दरअसल, बीते दिनों ट्विटर पर एक वीडियो और कुछ फोटोज वायरल हुए, जिसमें बाबर आजम कथित रूप से एक लड़की के साथ आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस कांड के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। दिग्गज बल्लेबाज के प्रशंसकों ने ने इसे सिर्फ इमेज खराब करने की साजिश बताया।
    @niiravmodi नाम के अकाउंट से ट्विटर पर वीडियो और फोटो अपलोड गए हैं। बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दूसरे क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड से चैट कर रहे हैं, ऐसा दांवा किया गया है। पोस्ट में इंस्टाग्राम का भी स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है।
    पहले भी फंस चुके हैं बाबर
    इससे पहले एक महिला ने बाबर आजम पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। हालांकि महिला ने बाद में सारे आरोप वापस ले लिए थे। वैसे भी पाकिस्तान अपने घर में लगातार हार रहा है। पहले ऑस्ट्रेलिया ने पीटा फिर इंगलैंड ने मुंह की खिलाई, वो तो भला हो सरफराज अहमद का वरना, न्यूजीलैड भी टेस्ट सीरीज में हरा जाता। खुद बाबर आजम का बल्ला खामोश है। कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.