कभी मुंह छिपाते तो कभी सिर पीटते दिखे बाबर आजम, भूल गए थे ये नेपाल नहीं भारत है

Updated on 12-09-2023 06:41 PM
कोलंबो: पाकिस्तान को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भारत (IND vs PAK) के खिलाफ करारी हार मिली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर टीम इंडिया को 228 रनों की जीत मिली। एशिया कप में पाकिस्तान की टीम अब तक दमदार प्रदर्शन कर रही थी। नेपाल को बड़े अंतर से हराया। फिर बांग्लादेश पर भी जीत हासिल की। लेकिन भारत के खिलाफ उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पूरी तरह फेल रही। बाबर आजम (Babar Azam) की टीम को अपने वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार मिली।

बाबर की हवाइयां उड़ी

पाकिस्तान के पास दुनिया की सबसे तेज गेंदबाजी लाइनअप है। उनकी बल्लेबाजी में भी बड़े नाम हैं। कप्तान बाबर आजम खुद दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। लेकिन भारत के खिलाफ मैच के दौरान बाबर के चेहरे की हवाइयां उड़ी रही। पाकिस्तान की गेंदबाजी के दौरान जब भारतीय बल्लेबाज कुटाई कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि बाबर को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। वह हाथ बांधे अपनी फील्डिंग पोजिशन पर खड़े नजर आ रहे थे। कई बार शॉर्ट लगने के बाद वह चेहरे पर हाथ रखे नजर आए।

ड्रेसिंग रूप में देखे हताश

जब पाकिस्तान के बल्लेबाज एक के बाद एक करते आउट हो रहे थे तो बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में हताश नजर आए। टीम के अन्य खिलाड़ियों के हालात भी कुछ ऐसे ही थे। डक आउट में बैठे कुछ खिलाड़ियों ने निराशा में अपना चेहरा ढंक लिया तो कुछ बिल्कुल ऐसे नजर आ रहे थे कि आंखों से आंसू आ जाएंगे। पाकिस्तान कुछ दिनों पहले तक दुनिया की नंबर एक वनडे टीम थी। 2019 वर्ल्ड कप के बाद वनडे में अच्छा प्रदर्शन भी रहा है लेकिन भारत के सामने आते ही टीम को करारी हार मिली।

खुद सस्ते में हुए आउट

बाबर आजम इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। 11 गेंद तो उन्हें खाता खोलने में लग गए। इसके बाद सस्ते में आउट भी हो गए। पाकिस्तान के कप्तान को हार्दिक पंड्या ने बोल्ड किया। उनके बल्ले से 24 गेंद पर सिर्फ 10 रन निकले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.