बाबर आजम बना पाए सिर्फ 23 रन... फिर भी रोहित-विराट से आगे निकले, रिटायरमेंट के चलते नहीं टूटा था रिकॉर्ड

Updated on 13-10-2025 01:00 PM
पाकिस्तान का सामना इस वक्त दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से हो रहा है। इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बुरी तरह से फ्लॉप रहे। वे सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन चलते बने और उनको जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि इसके बावजूद भी बाबर आजम एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे।

बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक खास मुकाम हासिल किया है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 23 रन बनाकर हासिल की। इस खास रिकॉर्ड के साथ बाबर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है जो यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके थे।

बाबर हुए 3 हजार रन के पार

अब उनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 3021 रन हो गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज सीरीज से हुई थी। बाबर आजम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। इस सूची में इंग्लैंड के जो रूट सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 69 मैचों में 6080 रन बनाए हैं।

संन्यास के चलते विराट-रोहित नहीं बना पाए 3 हजार रन

बाबर आजम के 3021 रनों का सफर 37 टेस्ट मैचों और 67 पारियों में पूरा हुआ है। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैचों में 2716 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने 46 मैचों में 2617 रन बनाए हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि रोहित और विराट ने इसी साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में टॉप पांच रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जो रूट (6080 रन), स्टीव स्मिथ (4278 रन), मार्नस लाबुशेन (4225 रन), बेन स्टोक्स (3616 रन) और ट्रैविस हेड (3300 रन) शामिल हैं। भारत की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 39 मैचों में 2826 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.