बाबर आजम भारत पहुंचते ही 'भगवामय' हुए, वेलकम से चौंधिया गईं आंखें, अब लिखी दिल की बात

Updated on 28-09-2023 01:41 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को भारत पहुंची। यहां उसे विश्व कप में हिस्सा लेना है। पाकिस्तान टीम ने 2016 के बाद पहली बार भारत की यात्रा की है। जब पाकिस्तानी खिलाड़ी हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों की ओर से रोके गए उत्साहित प्रशंसकों की भीड़ ने टीम के कप्तान बाबर आज़म और अन्य खिलाड़ियों का शानदार वेलकम किया। दूसरी ओर, हर खिलाड़ी को गले में शाल जैसा कुछ पहनाकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।

रोचक बात यह है कि बाबर आजम को पहनाए गए शाल का रंग भगवा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शेयर वीडियो में वह गले में भगवा रंग का शाल पहने दिख भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर कॉमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान में लंबे समय से कई विवाद चल रहे हैं। उसमें कश्मीर और आतंकवादी गतिविधियां सबसे बड़ा मुद्दा है। यही वजह है कि भारत ने पाकिस्तान से किसी भी द्विपक्षीय सीरीज खेलना बंद कर दिया है।

खैर, पाकिस्तान का भारत में भव्य स्वागत हुआ और खिलाड़ियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पर खुशी व्यक्त की। टीम के कप्तान बाबर आजम, स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय अधिकारियों के साथ-साथ भीड़ को भी धन्यवाद दिया। रिजवान ने एक्स डॉट कॉम पर लिखा- अद्भुत स्वागत। सब कुछ बहुत सहज था। अगले 1.5 महीनों का इंतजार कर रहा हूं।

बाबर और शाहीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कीं। पाकिस्तान के कप्तान ने लिखा कि वह भारत में प्यार और समर्थन से अभिभूत हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन इस भव्य स्वागत बताया। उल्लेखनीय है कि विश्व कप में 10 अलग-अलग स्थानों पर 46 दिनों में 48 मैच होंगे, जिसका समापन 19 नवंबर को फाइनल में होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.