बाबा रामदेव का टूथपेस्ट, तेल, साबुन, शैम्पू का बिजनस बिकने की तैयारी में! जानिए कौन है खरीदार

Updated on 27-04-2024 12:14 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited) अपना नॉन-फूड बिजनस बेचने की तैयारी में है। इसमें टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल हैं। बाबा रामदेव की ही लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Limited) को ही इसे खरीदने का प्रस्ताव दिया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक जानकारी में बताया कि उसे पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नॉन-फूड बिजनस की बिक्री के बारे में एक पत्र मिला है। कंपनी के बोर्ड ने 26 अप्रैल को इस प्रस्ताव पर चर्चा की। पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना बाबा रामदेव ने की थी। वह कंपनी के प्रमोटर हैं जबकि आचार्य बालकृष्ण इसके एमडी हैं। प्रमोटर ग्रुप के कुल कारोबार में नॉन-फूड बिजनस की 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। पतंजलि फूड्स लिमिटेड का कहना है कि उसने इस प्रस्ताव को मूल्यांकन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

एडिबल ऑयल बनाने वाली कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड को पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था। साल 2019 में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने इनसॉल्वेंसी प्रोसेस में इसे 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था। जून 2022 में कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड किया गया था। मई 2021 में इस कंपनी ने पतंजलि बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड को 60.03 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद जून 2021 में उसके पतंजलि आयुर्वेद के नूडल्स और ब्रेकफास्ट सीरियल्स बिजनस को 3.50 करोड़ रुपये में खरीदा। मई 2022 में पतंजलि फूड्स ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के फूड बिजनस को 690 करोड़ रुपये में खरीदा।

पतंजलि फूड्स का बिजनस

पतंजलि फूड्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पतंजलि आयुर्वेद का प्रस्ताव कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो से मेल खाता है और कंपनी के रेवेन्यू और एबिटा के ग्रोथ में अहम भूमिका निभा सकता है। पतंजलि फूड्स लिमिटेड देश की टॉप एफएमसीजी कंपनियों में शामिल हैं। कंपनी का बिजनस खाद्य तेल के अलावा फूड एंड एफएमसीजी और विंड जेनरेशन सेगमेंट में भी फैला है। उसके पोर्टफोलियो में पतंजलि, रुचि गोल्ड और न्यूटेला जैसे ब्रांड्स हैं। पतंजलि आयुर्वेद हाल में सुर्खियों में रही थी। भ्रामक विज्ञापनों के कारण सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को फटकार लगाई थी। इसके लिए दोनों ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.