बाबा रामदेव की दवाओं पर पहले लगाई रोक, अब कहा- गलती हो गई; 3 दिनों में हटा बैन

Updated on 13-11-2022 06:50 PM
योग गुरू बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी की पांच दवाओं पर से उत्तराखंड सरकार ने लगाया प्रतिबंध तीन दिन में वापस ले लिया है। उत्तराखंड आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने शनिवार को आधिकारिक जानकारी साझा की। दिव्य फार्मेसी का दावा है कि ये दवाएं रक्तचाप, मधुमेह, गोइटर, ग्लूकोमा और हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज कर सकता है। उत्तराखंड ड्रग रेगुलेटर ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि हमने पिछला आदेश जल्दबाजी में जारी किया था और यह एक त्रुटि थी।

इससे पहले 9 नवंबर को राज्य प्राधिकरण ने बीपी ग्रिट, मधुग्रित, थायरोग्रिट, लिपिडोम और आईग्रिट गोल्ड टैबलेट नाम की दवाओं पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।  अब उत्तराखंड ड्रग रेगुलेटर डॉ. जीसीएन जंगपांगी ने शनिवार को जारी पत्र में कहा, 'हम इस निदेशालय द्वारा जारी 9 नवंबर के पिछले आदेश में संशोधन करके दवाओं (पांच उत्पादों) के उत्पादन को पहले की तरह जारी रखने की अनुमति देते हैं।" बकौल जंगपांगी, “हमने पिछला आदेश जल्दबाजी में जारी किया था और यह एक त्रुटि थी। हमने दिव्या फार्मेसी को एक ताजा आदेश जारी करके पांच दवाओं (उत्पादों) का उत्पादन जारी रखने की अनुमति दी है। ”जंगपांगी ने एचटी को बताया, "हमें उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देने से पहले कंपनी को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए समय देना चाहिए था।"

प्रतिबंध हटाने के आदेश के बाद पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारीवाला ने कहा, “हम आयुर्वेद को बदनाम करने के इस तर्कहीन कृत्य का संज्ञान लेने के लिए उत्तराखंड सरकार के विनम्रतापूर्वक आभारी हैं और त्रुटि को समय पर ठीक करने के लिए भी।" कंपनी ने एक बयान में आगे कहा, "30 वर्षों के निरंतर प्रयास और शोध के माध्यम से पतंजलि संस्थान ने दुनिया में पहली बार अनुसंधान और साक्ष्य-आधारित दवा के रूप में आयुर्वेदिक दवाओं की स्वीकृति उत्पन्न की है।" बयान में कहा गया है, "…दुर्भाग्य से, उत्तराखंड के आयुर्वेद लाइसेंसिंग प्राधिकरण के कुछ अज्ञानी, असंवेदनशील और अयोग्य अधिकारी आयुर्वेद की पूरी ऋषि परंपरा को कलंकित कर रहे हैं। एक अधिकारी की यह अविवेकपूर्ण त्रुटि, (जो) आयुर्वेद की परंपरा और प्रामाणिक शोध पर एक प्रश्नचिह्न है, इसे पूरी तरह से कलंकित करने के लिए उठाया गया है। पतंजलि को दुर्भावनापूर्ण रूप से बदनाम करने के लिए एक निंदनीय कार्य जानबूझकर किया गया था।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.