भक्तिभाव के साथ निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी:भोपाल में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Updated on 22-07-2025 01:59 PM

श्रावण माह के दूसरे सोमवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में शिवभक्तों की आस्था का विशाल सैलाब उमड़ा। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, शंकराचार्य नगर से भगवान महाकाल की शाही सवारी भव्यता के साथ निकाली गई। इस यात्रा में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी सहभागिता की और भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

शाही सवारी नरेला क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक बन गई। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोषों से वातावरण को शिवमय बना दिया। रास्ते भर पुष्प वर्षा, भजनों की गूंज और धार्मिक उत्साह ने माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

बाबा महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे

इस मौके पर मंत्री सारंग ने कहा, “श्रावण मास शिव आराधना का परम पुनीत समय है। इस पवित्र सवारी में शामिल होकर महाकाल के चरणों में शीश नवाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी पर महाकाल की कृपा बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। उन्होंने आगे कहा, यह शाही सवारी न केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन है, बल्कि यह जनमानस को भक्ति, एकता और सामाजिक समरसता के सूत्र में भी पिरोती है।

धार्मिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

शाही सवारी में निकाली गई विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। बालरूप में भगवान शिव, मां काली के दिव्य स्वरूप, ढोल-ताशों की थाप, पुष्प वर्षा और भजन मंडलियों की प्रस्तुतियां इस यात्रा को अनुपम दिव्यता प्रदान कर रहीं थीं। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.