भोपाल में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी, पुलिस ने जांच शुरू की

Updated on 08-08-2025 02:16 PM

भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाली बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अरेरा हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात की है, शुक्रवार को बॉडी का पीएम कराया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक सुरभि सौंधिया (19) पुत्री स्वर्गीय विनोद सौंधिया एमएलबी कॉलेज से बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से ही युवती डिप्रेशन में रहने लगी थी। गुरुवार की रात मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान सुरभि घर में अकेली थी।

जब वह लौटी तो घर का मेन गेट अंदर से लॉक था। काफी आवाजें देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को बताया। तब पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया और गेट को तोड़कर घर में प्रवेश किया। जहां बॉडी फंदे पर लटकी दिखी।

बॉडी का पोस्ट मार्टम शुरू

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली। तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। शुक्रवार की सुबह हमीदिया अस्पताल में शव का पीएम कराया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.