यूं ही खाकपति से अरबपति नहीं बने अजीम प्रेमजी, जानिए उनकी सफलता के 5 बड़े कारण, रोजाना दान करते हैं करोड़ों रुपये

Updated on 24-07-2023 05:17 PM
देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी आज 78 साल के हो गए हैं। अजीम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 को मुंबई में हुआ था। एडलगिव हुरुन इंडिया फिलैन्थ्रॉपी लिस्ट 2022 के मुताबिक अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 484 करोड़ रुपए का दान दिया। आज उनकी कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। उन्होंने सिर्फ पैसा ही नहीं कमाया, बल्कि दिल खोलकर दान भी किया है। अजीम प्रेमजी की गिनती देश-दुनिया के बड़े दानवीरों में होती है। विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी (Azim Premji Success Story) को सफलता यूं ही नहीं मिली। आइए आपको बताते हैं उनकी सफलता के पीछे 5 बड़ी वजहों के बारे में।

हार न मानना

अजीम प्रेमजी के दादा चावल के कारोबार से जुड़े थे। उनके पिता मोहम्मद हुसैन प्रेमजी ने भी पिता के कारोबार को आगे बढ़ाया। चावल के कारोबार में बहुत मुनाफा नहीं हो रहा था। घाटा बढ़ता जा रहा था। पिता की मौत के बाद जब उन्होंने कारोबार संभाला तो कई और बिजनस में हाथ अजमाया। साल 1977 में उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर विप्रो (Wipro) कर दिया। आज विप्रो देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।

जीत पर फोकस

सफलता पाने के लिए पॉजीटिव सोचना भी जरूरी है। अजीम प्रेमजी के मुताबिक, सफलता दो बार मिलती है। एक बार आपके दिमाग में और दूसरी बार असली दुनिया में। वह शिक्षा पर बहुत ध्यान देते हैं। वह कहते हैं कि देश में आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता शिक्षा ही है।

लक्ष्य बनाना

अजीम प्रेमजी ने 1980 में ही समझ लिया था कि भारत में आईटी फील्ड किस कदर आगे बढ़ने वाली है। उन्होंने तकनीक और कम्प्यूटिंग सेक्टर के हिसाब से अपनी कंपनी को ढाल दिया। अजीम प्रेमजी हमेशा लक्ष्य बनाकर काम करते हैं। जीवन में सफल होने के लिए सही और बड़े लक्ष्य बनाना जरूरी है।

स्मार्ट लोगों का साथ

अजीम प्रेमजी के मुताबिक, अगर आपको सफल होना है तो अपने से ज्यादा सफल लोगों के बीच रहें। उनके मुताबिक, अपने से ज्यादा लोगों के बीच काम करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। यही आत्मविश्वास ही लीडरशिप है।

हमेशा अपनी सुनना

अजीम प्रेमजी के मुताबिक, अगर आपको सफल होना है तो अपने से ज्यादा सफल लोगों के बीच रहें। उनके मुताबिक, अपने से ज्यादा लोगों के बीच काम करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। यही आत्मविश्वास ही लीडरशिप है।

हमेशा अपनी सुनना



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.