आयुष्मान खुराना की Doctor G को मिली एडल्ट रेटिंग

Updated on 09-10-2022 06:42 PM
विक्की डोनर, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो, चंडीगढ़ करे आशिकी जैसे बोल्ड कंसेप्ट वाली फिल्मों के एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G ) जल्द रिलीज होने जा रही है। 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। बता दें रिलीज से पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर चर्चाओं में आ गया है। इस बार भी आयुष्मान खुराना बोल्ड कंटेंट वाली इस फिल्म के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 
फैमिली फिल्म नहीं है ‘डॉक्टर जी’
Doctor G फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब इस फिल्म को लेकर खबरें हैं कि इसके बोल्ड कंटेंट को देखते हुए सेंसर की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉक्टर जी’ फिल्म को देखने के बाद CBFC के मेंबर्स को ये फिल्म फैमिली फ्रैंडली नहीं लगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में ऐसे कई डायलॉग्स और कॉमेडी पंच शामिल हैं जिन्हें पूरे परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इस फिल्म के लि ‘ए’ सर्टिफिकेट का ऑप्शन चुनने को कहा। मेकर्स भी नहीं चाहते थे कि सेंसर बोर्ड की ओर फिल्म का कोई सीन कट किया जाए। मेकर्स के मुताबिक अगर फिल्म के डायलॉग ही कट कर दिए गए तो इससे फिल्म के सबजेक्ट के मायने ही खत्म हो जाएंगे। इसलिए मेकर्स ने भी फिल्म के लिए ए सर्टिफिकेट लेने का ही फैसला किया। 4 अक्टूबर को फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिल गया है। 

क्या है फिल्म Doctor G की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में है जो पढ़ना तो ऑर्थो चाहता है लेकिन MBBS में उसे गायनिकोलॉजी (महिलाओं का डॉक्टर) वाला विभाग मिल जाता है। किस्मत ऐसी गुगली डालती है कि आयुष्मान खुराना को Gynaecology में ही MBBS करना पड़ता है। अब मुश्किल ये है कि पेशेंट देखना हो या फिर क्लास लेना, हर जगह आयुष्मान के लिए बड़ी अजीब स्थिति बन जाती है।

मेल गायनिकोलॉजी डॉक्टर के किरदर में आयुष्मान की कॉमेडी
फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान हमेशा की तरह जबरदस्त परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।  हालांकि हंसी मजाक में बहुत गंभीर विषय को छूने की कोशिश की है। फिल्म में कुछ डायलॉग ऐसे हैं जो बोल्ड होने के साथ-साथ आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। फिल्म में मेल फीमेल गायनिकोलॉजिस्ट के टैबू को भी तोड़ने की कोशिश की गई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के अलावा शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.