Ayushmann Khurrana ने बताया Dream Girl 2 से क्यों रिप्लेस की गईं नुसरत भरूचा, अनन्या पांडे के लिए कही यह बात

Updated on 24-08-2023 01:55 PM
पिछले काफी वक्त से इस बात पर खूब हो-हल्ला हो रहा है कि 'ड्रीम गर्ल 2' से आखिर नुसरत भरूचा को रिप्लेस क्यों किया गया? खुद नुसरत भी इस बात पर नाराजगी जता चुकी हैं कि उन्हें फिल्म से हटाकर अनन्या पांडे को साइन किया गया। नुसरत भरूचा ने ईटाइम्स से कहा था कि उन्हें 'ड्रीम गर्ल 2' से रिप्लेस किए जाने का कोई लॉजिक समझ नहीं आया। लेकिन अब आयुष्मान खुराना ने बताया है कि ऐसा क्यों किया गया।
Ayushmann Khurrana आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल 2' में एक बार फिर पूजा बनकर वापस आ रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में अन्नू कपूर, मंजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और विजय राज भी हैं, जो पहले पार्ट का भी हिस्सा थे। इसके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और सीमा पहवा भी हैं। बस इस बार नुसरत भरूचा फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

नुसरत के रिप्लेसमेंट पर बोले आयुष्मान
आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 2' से नुसरत भरूचा के रिप्लेसमेंट को लेकर 'इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम' से बातचीत में कहा, 'यह एक ऑर्गैनिक डेवलेपमेंट था। फिल्म की कहानी एकदम फ्रेश है, और इसलिए उसके लिए एक नए चेहरे की जरूरत थी।'

आयुष्मान खुराना ने की अनन्या पांडे की तारीफ
'ड्रीम गर्ल 2' में अब आयुष्मान के ऑपोजिट अनन्या पांडे हैं। एक्टर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कमाल का काम किया है। अनन्या पांडे ने अपने मथुरा के एक्सेंट पर भी खूब काम किया, और उसे कैच किया। आयुष्मान खुराना के मुताबिक, उन्हें अनन्या के साथ काम करने में बहुत मजा आया।

25 अगस्त को रिलीज होगी 'ड्रीम गर्ल 2'
'ड्रीम गर्ल 2' इस शुक्रवार 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म की अनाउंसमेंट के वक्त से ही फैंस इसके लिए एक्साइटेड थे। लेकिन इस एक्साइटमेंट को 'ड्रीम गर्ल 2' के ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है। वहीं 'ड्रीम गर्ल 2' के साथ ही नुसरत भरूचा की 'अकेली' रिलीज हो रही है। देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों में कौन सी बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों ही फिल्मों को 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से कड़ी टक्कर मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.