कतियाररास समाधान शिविर में हितग्राहियों को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड

Updated on 21-05-2026 12:09 PM

दंतेवाड़ा। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने एवं शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के तहत नगरीय निकाय दंतेवाड़ा द्वारा कतियाररास में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर के दौरान पूर्व में आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन कर चुके पात्र हितग्राहियों, जिनके कार्ड तैयार हो चुके थे, उन्हें मौके पर ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को कार्ड सौंपते हुए योजना से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

सुशासन तिहार में जय कुमार को मिला आयुष्मान कार्ड : 

कतियाररास में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में आए जय कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। सुशासन तिहार समाधान शिविर के माध्यम से उनका आयुष्मान कार्ड तैयार होकर उन्हें प्राप्त हुआ। कार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब जरूरत पड़ने पर परिवार को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण आम लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। विशेष बात यह रही कि शिविर में उपस्थित नहीं हो पाने वाले कुछ हितग्राहियों तक भी प्रशासन की टीम स्वयं पहुंची। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अन्य पात्र हितग्राहियों को उनके घर एवं दुकानों में जाकर आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। 

हितग्राहियों ने शिविर में सहज एवं त्वरित तरीके से कार्ड प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से शासन स्वयं गांव एवं वार्ड स्तर तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। शिविर में इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा भी आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.