आयुर्वेदिक डॉक्टर को एलोपैथी वालों के समान सैलरी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया गुजरात HC का फैसला

Updated on 27-04-2023 06:57 PM
नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एलोपैथी डॉक्टर्स और देसी दवाइयों से इलाज करने वाले डॉक्टर के बारे में नहीं कहा जा सकता है कि वे समान काम करते हैं। ऐसे में समान वेतन का दावा नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एलोपैथी के डॉक्टर के समान देसी दवाइयों से इलाज करने वाले डॉक्टर को नहीं माना जा सकता है। इस लिहाज से एलोपैथी डॉक्टर के समान वेतन की मांग नहीं की जा सकती है। अदालत ने कहा है कि एलोपैथी के डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी सेवा दे सकते हैं और यह काम आयुर्वेदिक डॉक्टर नहीं कर सकते हैं।
'आयुर्वेदिक डॉक्टर सर्जन को असिस्ट नहीं कर सकते'
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर सर्जन को असिस्ट नहीं कर सकते हैं। जटिल सर्जरी एलोपैथी के डॉक्टर करते हैं और उनको आयुर्वेद के डॉक्टर सहयोग नहीं कर सकते हैं। लेकिन MBBS डॉक्टर सर्जरी से लेकर इमरजेंसी ड्यूटी और ट्ऱॉमा सेंटर में ड्यूटी कर सकते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान यह साफ किया कि हम यह नहीं कर रहे हैं कि एक मेडिसिन सिस्टम दूसरे से बेहतर है। यह हम नहीं कह रहे हैं कि कौन सा बेहतर है और न ही उसके मेरिट का हम आकलन कर सकते हैं।
'देसी सिस्टम से जटिल इलाज नहीं हो सकता'
अदालत ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वैकल्पिक मेडिसिन इस देश की शान है। लेकिन यह भी तथ्य है कि देसी सिस्टम से इलाज करने वाले डॉक्टर जटिल ऑपरेशन वगैरह नहीं कर सकते हैं। आयुर्वेद उन्हें सर्जरी की इजाजत भी नहीं देती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के उस आदेश का खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा था कि आयुर्वेद की डिग्री धारी डॉक्टर और एमबीबीएस डॉक्टर के बराबर होंगे। साथ ही, वे टिक्कू पे कमीशन के तहत की कई सिफारिश के बराबर लाभ के हकदार होंगे.
शीर्ष अदालत ने कहा कि यह शहरों या कस्बों के सामान्य अस्पतालों में MBBS डिग्री वाले डॉक्टरों को सैकड़ों मरीजों की देखभाल करनी पड़ती है, जो आयुर्वेद चिकित्सकों के मामले में नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.