बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on 15-10-2025 12:38 PM

गरियाबंद।  कलेक्टर  भगवान सिंह उइके के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने बताया कि किशोरावस्था में मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बालिकाओं को तनाव प्रबंधन, ऑनलाइन उपयोग के दौरान सावधानी, साइबर सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध शिक्षा, करियर और व्यक्तित्व विकास से है। महिला सशक्तिकरण केन्द्र की जिला समन्वयक श्रीमती मंजू नागवेश ने बताया कि यह पहल बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस अवसर पर लिंग चयन निरोधक अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, बाल हेल्पलाइन 1098, तथा सुगम्य भारत अभियान जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं ने भी अपने विचार साझा किए और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती सुशीला सरकार, श्रीमती रंजनी समधर, श्रीमती सुषमा नेताम सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.