बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए चलाई जागरूकता मुहिम

Updated on 18-10-2025 02:02 PM

भिलाई । विश्व बालिका दिवस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-तीन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई तीन के डॉ. शिखर अग्रवाल व बीईटीओ सैयद असलम ने बताया कि बालिकाओं के अधिकार और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सामाजिक न्याय, शिक्षा पर स्वास्थ्य विभाग ने संगोष्ठी का आयोजन किया। उल्लेखनीय है कि हर साल 11 अक्टूबर को विश्व बालिका दिवस मनाया जाता है।

आयोजन की इस श्रृंखला में इस दौरान बालिकाओं के अधिकार को उन तक पहुंचा कर समाज के प्रत्येक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हमारी बालिकाएं स्वस्थ रहें। सैयद असलम ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से खून की कमी (एनीमिया) से बचाव करने साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड टेबलेट भोजन पश्चात स्कूलों में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दी जाती है।

वहीं स्वच्छता के संबंध में स्कूली व कॉलेज के छात्राओं के लिए माहवारी स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। सेनेटरी नैपकिन के उपयोग का विस्तार से उपयोग निष्पादन एएनएम और स्वास्थ्य संयोजिका के माध्यम से दिया जा रहा है। बीईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा में गुड टच और बैड टच के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है।

जिससे बालिकाएं हर स्तर पर सशक्त और मजबूत बनकर विकसित भारत के हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करें। कार्यक्रम में सीनियर कंसल्टेंट एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती पी स्वामी, श्रीमती हर्षा मानिकपुरी, नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी श्रीमती जसविंदर कौर विरदी, श्रीमती हेमलता निर्मलकर और श्रीमती उषा वर्मा उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.