अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 20-04-2023 05:58 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि सभी शासकीय अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे और दवाइयों की सतत आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि बीपी, शुगर समेत अन्य बीमारियों की दवाइयों की उपलब्धता में कोताही न बरती जाए। सरकारी अस्पताल पहुँचे मरीज को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल एवं जिला अस्पताल में उपलब्ध रहने वाली दवाओं की संख्या निर्धारित की गई है। अस्पतालों में इन दवाओं की उपलब्धता की सतत मॉनिटरिंग की जाए।  मानक एवं उच्च गुणवत्ता  की दवाएँ उपलब्ध रहें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी बुधवार को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस के कार्यालय के सभागार में एमपी पीएचएससीएल के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों तक आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक्सरे मशीन, सोनोग्राफी मशीन एवं सीटी स्केन मशीन आदि को कॉर्पोरेशन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। मशीनों को उपलब्ध कराने के साथ वर्किंग कंडीशन में रखना सुनिश्चित करें। मशीन खराब होने पर संबंधित एजेंसी से तुरंत मरम्मत करवाएँ।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संचालक और सीएमएचओ समय-समय पर निरंतर निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता और मशीनों को वर्किग कंडीशन में रखना सुनिश्चित करें। बैठक में कॉर्पोरेशन की गतिविधियों पर प्रजेंटेशन भी दिया गया।

अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और  एमपीपीएचएससीएल सीईओ डॉ. पंकज जैन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.