कर्नाटक के बीदर में ट्रक से टकराकर ऑटो रिक्शा के उड़े परखच्चे, 7 महिलाओं की मौके पर मौत

Updated on 05-11-2022 05:11 PM

कर्नाटक के बीदर में भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। 

बताया जा रहा है कि महिलाएं कर्नाटक के बीदर स्थित एक गांव से देर रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर की ओर जा रहीं थी। महिलाएं पेशे से मजदूर बताई जा रही हैं जो गांव में दिनभर मजदूरी कर लौट रही थीं। घटना बीदर के बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास हुआ। 


स्थानीय पुलिस का कहना है कि देर रात महिलाएं काम पूरा करके ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस घर की ओर लौट रही थी। तभी बेमालाखेड़ा सरकारी स्कूल के पास बेकाबू ट्रक की ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सात महिलाओं की मौत हो चुकी है। जिनकी पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मिणी बाई (60) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक समेत 11 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.