ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट तीसरे वनडे से बाहर : बेन मैक्डरमॉट बतौर रिप्लेसमेंट शामिल

Updated on 05-02-2024 12:43 PM

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मंगलवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में क्वींसलैंड के बल्लेबाज बेन मैक्डरमॉट को शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के सिडनी में खेले गए दूसरे मैच में मैथ्यू शॉर्ट को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उन्होंने 41 रन बनाए थे, लेकिन इंजरी की वजह से फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे। इसी वजह से उन्हें तीसरे वनडे से बाहर होना पड़ा है।

मैथ्यू के बाहर होने के बाद टीम में नहीं बचा कोई अतिरिक्त बल्लेबाज
मैथ्यू के भी चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड से बाहर होने के बाद टीम में कोई अतिरिक्त बल्लेबाज नहीं बचा है। ट्रेविस हेड को मेलबर्न में खेले गए पहले वनडे के बाद उन्हें आराम दिया गया है। वहीं मैकडरमॉट ने शनिवार को तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में क्वींसलैंड के लिए नाबाद 146 रनों की शानदार पारी खेली। वह सोमवार को कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे।

मैक्डरमोट की एक साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है
मैक्डरमोट की करीब एक साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। वह मार्च-अप्रैल 2022 में पाकिस्तान दौरे के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है। उन्होंने उस दौरे पर अपना पहला और एकमात्र वनडे शतक बनाया था। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत में हाल ही में टी 20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला और बेंगलुरु में अंतिम T20I में 36 में से 54 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर कर लिया है कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने पक्ष में कर लिया है। मेलबर्न में खेले गए पहले वनडे में मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था। वहीं सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 83 रन से हराया था।

वनडे के बाद खेलने है तीन टी-20 मैचों की सीरीज
वेस्टइंडीज को वनडे के बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टी-20 मैच 9 फरवरी को होबर्ट में और दूसरा टी-20 मैच एडिलेड में 11 फरवरी को खेला जाना है। आखिरी मुकाबला 13 फरवरी को पर्थ में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.